भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 106 रनों से हराकर, सीरीज में वापसी की है. इससे पहले भारत को सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था. भारत के लिए सीरीज के दूसरे मैच में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की. बुमराह ने जिस तरह से सीरीज के दूसरे मैच की पहली पारी में जिस तरह से अपनी रॉकेट यार्कर से पहले ओली पोप को बोल्ड किया और उसके बाद जिस गेंद पर बेन स्टोक्स को आउट किया था, उसकी चर्चा चारों तरफ हो रही है. बुमराह की गेंद पर आउट होने के बाद बेन स्टोक्स ने जो रिएक्शन दिया था, वो काफी वायरल हुआ था. वहीं अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन ने बताया है कि आखिर बेन स्टोक्स को बुमराह के सामने खेलने में क्यों दिक्कत आ रही है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
माइकल आथर्टन का मानना है कि मौजूदा कप्तान बेन स्टोक्स को पांच टेस्ट मैचों की मौजूदा सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गति को समझने में परेशानी हो रही है. स्टोक्स को अब तक दो टेस्ट मैच की चार पारियों में दो बार बुमराह ने बोल्ड किया है. स्काई क्रिकेट ने आथर्टन के हवाले से कहा,"उनकी (बुमराह) गेंद की गति को समझना कठिन है और मैंने स्टोक्स के साथ ऐसा देखा है जबकि स्टोक्स तेज गेंदबाजी का उत्कृष्ट खिलाड़ी है. उन्होंने बुमराह को लेकर जल्दबाजी की है." उन्होंने कहा,"वह गति को समझने के लिए संघर्ष कर रहा है और जब उसने (बुमराह) उसे आउट किया तो ऐसा लगता है कि गेंद नीची रही है, लेकिन इसने गति के मामले में भी उसे पछाड़ दिया."
जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में काफी घातक नजर आए हैं. दूसरे मैच की पहली पारी में उन्होंने 45 रन देकर छह विकेट चटकाए थे. जबकि दूसरी पारी में उन्होंने तीन विकेट लिए थे. बुमराह पहले दो टेस्ट में 15 विकेट ले चुके हैं.
जसप्रीत बुमराह ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में जिस शानदार यॉर्कर पर ओली पोप को बोल्ड किया उसको लेकर आथर्टन ने स्वीकार किया कि बल्लेबाज इस पर शायद ही कुछ कर सकता था. उन्होंने कहा,"यह शानदार (यॉर्कर) था, है ना? मुझे समझ नहीं आता कि पोप इसमें क्या कर सकता था."
बता दें, दूसरे टेस्ट के बाद इंग्लैंड की टीम वापस अबू धाबी गई है. इंग्लैंड ने भारत आने से पहले अबू धाबी में ही अभ्यास किया था. सीरीज का दूसरा टेस्ट 15 फरवरी से शुरू होना है और उससे पहले भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के पास ब्रेक का समय है और दोनों देश के खिलाड़ी इस दौरान आने वाले तीन टेस्ट के लिए अच्छे से तैयारी कर सकते हैं. भारतीय टीम ने सीरीज के बाकी तीन टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: INDU19 vs SAU19 Semifinal: "एक ही बात कहते रहे कि..." फाइनल में पहुंचने के बाद कप्तान उदय सहारन ने दिया बड़ा बयान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं