न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर ने सात से 11 जून तक लंदन के ‘द ओवल' में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल पर कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के पास ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी करने का माद्दा है. विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के विजेता टेलर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भी भारतीय तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ा सकते है. टेलर ने आईसीसी की वेबसाइट से कहा, ‘आप जब भी इंग्लैंड में खेलते हो तो परिस्थितियां और मौसम अहम भूमिका निभाते हैं.' उन्होंने कहा, ‘‘जब भी आप ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तटस्थ मैदान में खेलने के बारे में सोचते हैं, तो तेज गेंदबाजों की भूमिका बड़ी हो जाती है. ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ‘ड्यूक' गेंद से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं और उनके पास काफी अनुभव है.' उन्होंने हालांकि कहा कि इस मामले में भारत को कम आंकना भी गलत होगा.
SPECIAL STORIES:
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
IPL 2023, CSK vs GT: आईपीएल में आज Dhoni रच सकते हैं इतिहास बन सकता है ये खास Record
टेलर ने कहा, ‘मैं इस भारतीय टीम को कमजोर नहीं मानूंगा. पिछले कुछ साल में उन्हें वहां बहुत सफलता मिली है, उनके पास कुछ शानदार तेज गेंदबाज हैं.' भारत में हाल ही में खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में स्पिन गेंदबाजों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, लेकिन टेलर को उम्मीद है कि दोनों टीमों के तेज गेंदबाज ‘द ओवल' में डब्ल्यूटीसी फाइनल में अहम होंगे. टेलर को भरोसा है कि बुमराह के बिना भी भारत के पास इंग्लैंड की परिस्थितियों में प्रभाव छोड़ने के लिए पर्याप्त विकल्प हैं.
उन्होंने कहा, ‘बुमराह जैसे किसी की जगह लेना बहुत मुश्किल है. वह तीनों प्रारूपों में शानदार रहे हैं और उनके गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ हैं.' उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया को परेशान करने के लिए इस भारतीय टीम में अब भी काफी विकल्प है. (मोहम्मद) शमी और उनके साथी गेंदबाज ऐसी परिस्थितियों में शानदार साबित होंगे.' उन्होंने कहा, ‘‘ ‘ड्यूक' गेंद से उमेश यादव भी बेहतरीन गेंदबाज है। वह 140 से अधिक की गति से गेंद फेंकते है। भारतीय गेंदबाजों को इंग्लैंड में ड्यूक गेंद से गेंदबाजी करने में मजा आयेगा.
--- ये भी पढ़ें ---
* Virat Kohli के 10वीं क्लास में आए थे इतने नंबर, मार्कशीट देखकर आप हो जायेंगे हैरान, कैप्शन में लिखी ये बात
* ये गेंदबाज़ पूरी करेगा चोटिल Jasprit Bumrah की कमी, सितारों से सजी MI टीम की ये है कमजोर और मजबूत कड़ी
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं