IPL 2023, CSK vs GT, MS Dhoni Records: महान क्रिकेट खिलाड़ियो में से एक एमएस धोनी (MS Dhoni) एक नया मील का पत्थर हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के पहले दिन गत चैंपियन गुजरात टाइटन्स (Gujarat Tiata) से भिड़ेगी. 2008 में टी20 लीग की शुरुआत के बाद से हर एक आईपीएल में एक बड़ा रिकार्ड बन रहा है. अब माही टूर्नामेंट के इतिहास में 5000 या उससे अधिक रन बनाने वाले 7वें खिलाड़ी बन जाएंगे.
*आईपीएल में 5 हजारी बन जायेंगे धोनी
धोनी (MS Dhoni Total IPL Runs) के नाम वर्तमान में टी20 लीग में 4978 रन हैं, उन्होंने दो फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी की है. अगर वह गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ आईपीएल 2023 के पहले मैच में 22 और रन बना लेते हैं, तो वह आईपीएल में 5000 रन का आंकड़ा पार कर लेंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस लिस्ट का नेतृत्व रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के दिग्गज विराट कोहली (Virat Kohli) कर रहे हैं, जिनके नाम 223 मैचों में 6624 रन हैं. उनके बाद शिखर धवन, डेविड वार्नर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और एबी डिविलियर्स हैं.
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज:
रैंक प्लेयर मैच उच्चतम औसत स्ट्राइक रेट 100s 50s रन
1 विराट कोहली 223 113 36.20 129.15 5 44 6624
2 शिखर धवन 206 106* 35.08 126.35 2 47 6244
3 डेविड वॉर्नर 162 126 42.01 140.69 4 54 5881
4 रोहित शर्मा 227 109* 30.30 129.89 1 40 5879
5 सुरेश रैना 205 100* 32.52 136.76 1 39 5528
6 एबी डिविलियर्स 184 133* 39.70 151.68 3 40 5162
7 एमएस धोनी 234 84* 39.20 135.20 0 24 4978
8 क्रिस गेल 142 175* 39.72 148.96 6 31 4965
9 रॉबिन उथप्पा 205 88 27.51 130.35 0 27 4952
10 दिनेश कार्तिक 229 97* 26.85 132.65 0 19 4376
हालांकि गुजरात के खिलाफ पहले मैच से पहले धोनी की फिटनेस को लेकर थोड़ी चिंता बनी हुई है. कहा जा रहा है कि धोनी (MS Dhoni Injury Update) को मामूली चोट लगी है, हालांकि फ्रेंचाइजी के सीईओ को नहीं लगता कि इससे वह गुजरात टाइटन्स के मुकाबले से बाहर हो जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं