Rinku Singh post viral on Dhruv Jurel: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच (IND vs ENG) में ध्रुव जुरेल ने भारत की दूसरी पारी के दौरान 90 रन की पारी खेली जिसके कारण टीम इंडिया 307 रन बना पाने में सफल रही. जुरेल का यह पहला अर्धशतक था. अपनी पारी के दौरान जुरेल ने जिस तरह से अपने अर्धशतकीय पारी को सेलिब्रेट किया था, उसने भी फैन्स का दिल जीत लिया था. वहीं, जुरेल की यादगार पारी को देखकर उनके दोस्त रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया है. रिंकू सिंह का पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़ें: जायसवाल ने किया ऐतिहासिक कमाल, डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका, विश्व क्रिकेट भी चौंका
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, रिंकू ने जो बातें ध्रुव जुरेल को लेकर लिखी है वह फैन्स को खूब पसंद आ रही है. इंस्टाग्राम पर रिंकू ने ध्रुव के साथ तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, "मेरे भाई, सपने साकार करने का समय आ गया है." Rinku Singh का यह पोस्ट खूब वायरल है. वहीं, इस पोस्ट पर सूर्यकुमार यादव ने भी कमेंट किया और लिखा, यह सब भगवान का प्लान था. बता दें कि ध्रुव की पारी के दम पर ही भारतीय टीम 307 रन बना पाई थी. जिसके बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 145 रन पर आउट कर दिया था. अश्विन ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर इंग्लिश बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया.
भारत को इंग्लैंड ने 192 रनों का टारगेट दिया है. तीसरे दिन के खेल खत्म होने तक भारत ने 40 रन बना लिए हैं. अब चौथे दिन भारत को केवल 152 रन की दरकार है. क्रीज पर रोहित शर्मा 24 और जायसवाल 16 रन पर नाबाद है. भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे है. अब अगर यह टेस्ट मैच टीम इंडिया जीत जाती है तो सीरीज पर कब्जा कर लेगी. भारतीय टीम अभी तक घर में 2012-13 के बाद से कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. चौथा टेस्ट मैच जीतकर भारतीय टीम 17वीं टेस्ट सीरीज अपने घर पर लगातार जीतने में सफल हो जाएगी.
सीरीज की बात करें तो पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने 28 रनों से जीता था. इसके बाद भारत ने दूसरा टेस्ट 106 और तीसरा टेस्ट मैच रिक़ॉर्ड 434 रन से जीतकर इतिहास रचा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं