Richa Ghosh, The turning point of the match: भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की. भारत-पाकिस्तान का मैच हर बार फैन्स को कुछ ऐसी यादें दे जाता है जिसे भूलाया नहीं जा सकता है. इस मैच में भी ऐसा ही हुआ. भारत-पाक मैच का रोमांच चरम पर रहा. खासकर भारत के खिलाड़ियों ने अपने खेल से एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों भारतीय क्रिकेट इस समय विश्व क्रिकेट में सबसे आगे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में काफी उताव-चढ़ाव आए लेकिन मैच को आखिर में भारतीय महिला टीम जीतने में सफल हो गई , पहले भारतीय बैटरों ने कमाल किया फिर दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर मैच को खत्म कर दिया.
क्या था मैच का असली टर्निंग प्वाइंट
यूं तो पाकिस्तान और भारत के बीच मैच में कई ऐसे हीरो थे जिसने अपने खेल से मैच में असर डाला, चाहे वो स्मृति मंधाना हो या फिर हरमनप्रीत कौर की जुझारू पारी लेकिन मैच में रिचा घोष ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसने मैच को पलट कर रख दिया. रिचा घोष ने फिर से साबित किया कि वह क्यों एक मैच टर्नर खिलाड़ी हैं. उन्होंने जिस तरह आखिरी 2 ओवरों 29 रन बनाएं शायद वही पारी पाकिस्तानी टीम पर भारी पड़ गई. 200 के स्ट्राइक रेट रिचा ने रन बनाए और पाकिस्तानी गेंदबाजों को चोट पहुंचाई. रिचा की यह एक ऐसी पारी रही जिसने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की मनःस्थिति पर प्रभाव डाला. रिचा ने मैच में 17 गेंद पर 34 रन बनाए जिसमें उन्होंने 5 चौके और एक छक्के लगाए. रिचा घोष की पारी को देखकर आकाश चोपड़ा भी गदगद रहे. उन्होंने ने भी रिचा को गेम-चेंजर करार दिया.
23 runs in the 19th over 🔥
— manu (@manu18virat) June 14, 2026
4️⃣1⃣6️⃣4️⃣4️⃣ – Richa Ghosh took the game away from Pakistan with fearless batting. 🥶🇮🇳 pic.twitter.com/Al8uFrovXd
ऋचा घोष भारतीय महिला टीम की हार्दिक पांड्या है!!🥵
— हीरा मीणा (@Meena_G0) June 14, 2026
भारतीय टीम को जब जब तकड़ी फिनिश की जरूरत होती हैं तब तब Richa Ghosh डिलिवर करती हैं!!🤞
आज भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 17 बोल पर 34रन बनाकर टीम का स्कोर 170 तक पहुंचाया!!#INDvsPAKpic.twitter.com/EVagEq59Bq
रिचा की पारी ने बदल दिया मोमेंटम
एक समय भारतीय टीम 150 के स्कोर के आसपास तक पहुंच रही थी. 18 ओवर तक भारतीय महिला टीम ने 132 रन बनाए थे. दो ओवर का खेल बचा था. ऐसे में रिचा ने मोमेंटम ुूबदला और 19वें ओवर में 23 रन बटोर लिए. जिसने मैच को बदल कर रख दिया. तस्मिया रुबाब के ओवर में रिचा ने 4 चौका और एक छक्का लगाने का कमाल किया औऱ कुल 23 रन कूट दिए जिसने मैच को बदल कर रख दिया. इसके बाद फिर क्या था. बाकी का काम भारतीय बॉलरों ने किया. दीप्ति ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तानी बैटरों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. दीप्ति को 5 विकेट जरूर मिले लेकिन असली चोट रिचा की पारी ने पाकिस्तान को पहुंचाया.
ये भी पढ़ें- IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना का तहलका, 68 रन की पारी में रचा इतिहास, पहली भारतीय बैटर बनीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं