Deepti Sharma record, IND W vs PAK W: दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बतौर स्पिनर इतिहास रच दिया. दीप्ति शर्मा महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली स्पिनर बन गई हैं. दीप्ति ने मैच में 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट इस समय झूलन गोस्वामी के नाम है. झूलन ने 355 इंटरनेशनल क्रिकेट लिए हैं. बता दें कि इस मैच में दीप्ति ने अपनी फील्डिंग से भी कमाल किया और मुनीबा अली को रन आउट भी करने में सफल रहीं. इसके अलावा दीप्ति महिला टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गईं हैं. टी-20 इंटरनेशनल में दीप्ति के नाम 166 विकेट दर्ज हो गए हैं. बता दें कि भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया. पाकिस्तान की पूरी टीम 106 रन पर आउट हो गई. भारत ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 170 का स्कोर बनाया था.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट
- 355 - झूलन गोस्वामी (तेज गेंदबाज)
- 354- दीप्ति शर्मा (भारत) (स्पिनर)
- 335 - कैथरीन साइवर-ब्रंट (तेज गेंदबाज)
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट
- दीप्ति शर्मा (भारत)- 166 विकेट
- थिपाचा पुट्टावोंग 165 विकेट
भारत ने बनाए थे 170 रन
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में जारी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मैच में 6 विकेट खोकर 170 रन बनाए. यह टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रहा, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ यह सबसे बड़ा स्कोर है. भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2018 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध प्रोविडेंस में 194/5 का स्कोर बनाया था, जबकि साल 2024 में 'विमेन इन ब्लू' दुबई में श्रीलंका के खिलाफ 172/3 का स्कोर बना चुकी है.भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2018 और 2023 में 167/8 का स्कोर बनाया था. यह मैच क्रमश: प्रोविडेंस और केपटाउन में खेले गए थे.
इस मैच में भारत को महज 6 के स्कोर पर शेफाली वर्मा (6) के रूप में पहला झटका लगा. इसके बाद टीम ने जेमिमा रोड्रिगेज (1) का विकेट भी 18 के स्कोर तक खो दिया था.यहां से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ तीसरे विकेट के लिए 63 गेंदों में 91 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के पार पहुंचाया. मंधाना 44 गेंदों में 2 छक्कों और 9 चौकों के साथ 68 रन बनाकर पवेलियन लौटीं.
कुछ देर बाद टीम ने भारती फुलमाली (1) और कौर (36) का विकेट भी खो दिया। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने ऋचा घोष के साथ मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने छठे विकेट के लिए 21 गेंदों में 45 रन की साझेदारी की. भारत ने 19वें ओवर से 23 रन, जबकि 20वें ओवर से 15 रन अपने खाते में जोड़े. घोष ने 17 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 34 रन बनाए. विपक्षी खेमे से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट हासिल किए। तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम ने 1-1 विकेट निकाला.
ये भी पढ़ें- IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना का तहलका, 68 रन की पारी में रचा इतिहास, पहली भारतीय बैटर बनीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं