Smriti mandhana record in WT20: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है. मंधाना भले ही 68 रन बनाकर आउट हो गई लेकिन अपनी 68 रन की पारी में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया. मंधाना महिला टी-20 में पाकिस्तान के खिलाफ 300 से ज्यादा रन बनाने वाली केवल दूसरी भारतीय महिला बैटर बन गईं हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मंधाना ने टी-20 इंटरनेशनल में 11 मैच में 307 रन बनाने में सफल रहीं हैं. इस मामले में पहले नंबर पर मिताली राज हैं. मिताली राज ने पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 315 रन बनाने में सफल रहीं हैं. मिताली ने 10 पारी में खेलकर पाकिस्तान के खिलाफ 315 रन बनाने का कमाल करने में सफल रहीं हैं.

SMRITI MANDHANA 😍
— Johns. (@CricCrazyJohns) June 14, 2026
- She makes cricket beautiful with bat. pic.twitter.com/Td49GsLWiO
वहीं, मंधाना का पाकिस्तान के खिलाफ T20I में यह 11वीं पारी थी. इसके अलावा T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में मंधाना ने मिताली राज की बराबरी कर ली है. मिताली राज ने T20 वर्ल्ड कप में भारत की ओर से 5 बार 50+ स्कोर किया है. वहीं, अब मंधाना भी 5 बार 50+ स्कोर करने में सफल हो गईं हैं.
T20 वर्ल्ड कप में IND-W के लिए सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
- 5 - मिताली राज (23 पारियां)
- 5 - हरमनप्रीत कौर (34 पारियां)
- 5 - स्मृति मंधाना (26 पारियां)
- 3 - पूनम राउत (15 पारियां)

दरअसल, T20I में PAK-W के खिलाफ IND-W की ओर से मंधाना के 68 रन, मिताली राज के 2016 एशिया कप (बैंकॉक) में बनाए गए नाबाद 73 रनों के बाद दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है. एक समय भारत का स्कोर 18/2 था, और फिर उन्होंने 44 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे, मंधाना की पारी के दम पर ही भारतीय टीम 170 रन बना पाने में सफल रही.
बता दें कि मैच में मंधाना ने 44 गेंद पर 68 रन की पारी खेली, अपनी पारी में मंधाना ने 9 चौके और दो छक्के लगाए. स्मृति मंधाना को रमीन शमीम ने डीप एक्स्ट्रा कवर पर कैच कराकर पवेलियन भेजा. बता दें कि मंधाना ने केवल 34 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. हालांकि पाकिस्तानी महिला क्रिकेटरों ने दो कैच टपकाए जिसका फायदा भारतीय बैटर ने पूरा उठाया लेकिन आखिर में 68 रन बनाकर आउट हो गईं. मैच में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए.
भारत की प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल
पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: गुल फिरोजा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब और सादिया इकबाल
ये भी पढ़ें- IIND vs PAK: हरमनप्रीत कौर का धमाका, मिताली राज का महारिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, इस मामले में बन गईं नंबर वन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं