विज्ञापन

IND vs PAK: इस सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट ने भारत को दिलाई जीत, हिल कर रह गया पाकिस्तान

This was the turning point of the match: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत ने कमाल का परफॉर्मेंस किया और जीत हासिल की. एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत के सामने घुटने टेक दिए.

IND vs PAK: इस सबसे बड़े टर्निंग प्वाइंट ने भारत को दिलाई जीत, हिल कर रह गया पाकिस्तान
India Women vs Pakistan Women: रिचा घोष की पारी ने बदला मैच

Richa Ghosh, The turning point of the match:  भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की. भारत-पाकिस्तान का मैच हर बार फैन्स को कुछ ऐसी यादें दे जाता है जिसे भूलाया नहीं जा सकता है. इस मैच में भी ऐसा ही हुआ. भारत-पाक मैच का रोमांच चरम पर रहा. खासकर भारत के खिलाड़ियों ने अपने खेल से एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों भारतीय क्रिकेट इस समय विश्व क्रिकेट में सबसे आगे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में काफी उताव-चढ़ाव आए लेकिन मैच को आखिर में भारतीय महिला टीम जीतने में सफल हो गई , पहले भारतीय बैटरों ने कमाल किया फिर दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर मैच को खत्म कर दिया. 

क्या था मैच का असली टर्निंग प्वाइंट

यूं तो पाकिस्तान और भारत के बीच मैच में कई ऐसे हीरो थे जिसने अपने खेल से मैच में असर डाला, चाहे वो स्मृति मंधाना हो या फिर हरमनप्रीत कौर की जुझारू पारी लेकिन मैच में रिचा घोष ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उसने मैच को पलट कर रख दिया. रिचा घोष ने फिर से साबित किया कि वह क्यों एक मैच टर्नर खिलाड़ी हैं. उन्होंने जिस तरह आखिरी 2 ओवरों 29 रन बनाएं शायद वही पारी पाकिस्तानी टीम पर भारी पड़ गई. 200 के स्ट्राइक रेट रिचा ने रन बनाए और पाकिस्तानी गेंदबाजों को चोट पहुंचाई. रिचा की यह एक ऐसी पारी रही जिसने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की मनःस्थिति पर प्रभाव डाला. रिचा ने मैच में 17 गेंद पर 34 रन बनाए जिसमें उन्होंने 5 चौके और एक छक्के लगाए. रिचा घोष की पारी को देखकर आकाश चोपड़ा भी गदगद रहे. उन्होंने ने भी रिचा को गेम-चेंजर करार दिया. 

"वह बहुत आसानी से बड़े शॉट्स लगाती हैं और जब भी बैटिंग करने आती हैं, तो भारत को मोमेंटम देती हैं,  अभी वह दुनिया की सबसे अच्छी फिनिशर्स में से एक हैं..रिचा ने तब अच्छा प्रदर्शन करके अपनी पहचान बनाई है जब उनकी टीम को उनकी सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है. निडर बैटिंग..बड़े छक्के. मैच जिताने वाली पारियां. भारत खुशकिस्मत है कि उनकी टीम में रिचा घोष जैसी फिनिशर हैं.- आकाश चोपड़ा

रिचा की पारी ने बदल दिया मोमेंटम

एक समय भारतीय टीम 150 के स्कोर के आसपास तक पहुंच रही थी. 18 ओवर तक भारतीय महिला टीम ने 132 रन बनाए थे. दो ओवर का खेल बचा था. ऐसे में रिचा ने मोमेंटम ुूबदला और 19वें ओवर में 23 रन बटोर लिए. जिसने मैच को बदल कर रख दिया. तस्मिया रुबाब के ओवर में रिचा ने 4 चौका और एक छक्का लगाने का कमाल किया औऱ कुल 23 रन कूट दिए जिसने मैच को बदल कर रख दिया. इसके बाद फिर क्या था. बाकी का काम भारतीय बॉलरों ने किया. दीप्ति ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तानी बैटरों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. दीप्ति को 5 विकेट जरूर मिले लेकिन असली चोट रिचा की पारी ने पाकिस्तान को पहुंचाया. 

ये भी पढ़ें-  IND W vs PAK W: पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति मंधाना का तहलका, 68 रन की पारी में रचा इतिहास, पहली भारतीय बैटर बनीं

ये भी पढ़ें- Deepti Sharma: दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली दुनिया की इकलौती स्पिनर बनीं

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ICC Women's T20 World Cup 2026, India, India Women, Pakistan, Pakistan Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com