Kolkata Knight Riders Playoff Equation IPL 2026: लगातार चार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी कोलकाता नाइट राइडर्स बुधवार को रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ एक्शन में होगी. कोलकाता को अपनी प्लेऑफ़ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अपने बचे हर मैच में जीत दर्ज करनी होगी. अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में कोलकाता की सीजन की शुरुआत बेहद खराब रही थी. टीम सीज़न के अपने पहले छह मैचों में पांच हार गई थी, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था. कोलकात के अब चार मैच बाकी हैं, तीन बार की चैंपियन के पास अभी भी टॉप चार में जगह बनाने का एक मौका है.
कोलकाता को कैसे मिलेगा प्लेऑफ का टिकट?
कोलकाता बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करेगी, जबकि 16 मई को उसका सामना गुजरात से होगा. इसके बाद टीम 20 मई को मुंबई और 24 मई को दिल्ली का सामना करेगी. कोलकाता अगर अपने बचे सभी मैच जीत जाती है तो उसके 17 अंक होंगे. ऐसे में उसका प्लेऑफ का बर्थ कंफर्म हो सकता है. उसे अपनी जीत के अलावा चेन्नई और राजस्थान की हार की भी दुआ करनी होगी.
लेकिन, अगर रायपुर में RCB के खिलाफ कोलकाता को हार मिली, तो उनके चांस काफी कम हो जाएंगे. उस सूरत में, कोलकाता को उम्मीद करनी होगी कि राजस्थान, चेन्नई, पंजाब, बेंगलुरु और हैदराबाद अपने-अपने बाकी के मैच हार जाए.
लीग के 55वें मुकाबले के बाद गुजरात टाइटन्स 16 पॉइंट्स के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है, जबकि RCB 14 पॉइंट्स के साथ उनसे पीछे है. हैदराबाद के भी 14 अंक हैं. लेकिन गुजरात की तरह, उसके पास भी सिर्फ़ दो मैच बाकी हैं. कोलकाता यह भी उम्मीद कर रहा होगा कि पंजाब किंग्स (13 पॉइंट्स), चेन्नई सुपर किंग्स (12 पॉइंट्स), राजस्थान रॉयल्स (12 पॉइंट्स), और दिल्ली कैपिटल्स (10 पॉइंट्स) जैसी टीमें कम से कम दो-दो मैच हारें - और बहुत बड़े मार्जिन से - ताकि उनका नेट रन रेट कम हो जाए. कोलकाता 15 अंकों के साथ भी क्वालीफाई कर सकता है, लेकिन इस सूरत में उसे भाग्य का साथ चाहिए होगा.
यह भी पढ़ें: IPL 2026: 'संजू सैमसन की झलक...' KKR के स्टार बल्लेबाज को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान
यह भी पढ़ें: अगरकर एंड कंपनी की बड़ी बैठक, तैयार होगा टीम इंडिया का रोडमैप, BCCI के रडार पर ये खिलाड़ी- रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं