Prateek Yadav Death Mystery: प्रतीक यादव की मौत को लेकर सियासत अब तेज होती दिख रही है. सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि डॉक्टरों ने शरीर पर चोट के निशान और नीले दाग होने की बात कही है, जिससे जहर दिए जाने की आशंका जताई जा रही है. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि पोस्टमार्टम के बाद घंटों तक पार्थिव शरीर क्यों रोका गया. फिलहाल सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है, जिससे सच्चाई सामने आ सकेगी.