विज्ञापन

हरियाणा निकाय चुनावः अंबाला में BJP की जबरदस्त जीत, मेयर पद के साथ 20 में से 16 वॉर्ड जीते

अंबाला के मेयर पद के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अक्षिता सैनी को जीत मिली. साथ ही वार्ड चुनाव में भी बीजेपी को भारी जीत मिली है.

हरियाणा निकाय चुनावः अंबाला में BJP की जबरदस्त जीत, मेयर पद के साथ 20 में से 16 वॉर्ड जीते
मेयर पद की विजेता अक्षिता सैनी
@BJP4Haryana

हरियाणा में हुए निकाय चुनावों में अहम समझे जानेवाले अंबाला शहर में भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है. अंबाला नगर निगम चुनाव में भाजपा ने 20 में से 16 सीट जीतकर प्रचंड जीत हासिल करते हुए एक रिकॉर्ड बनाया है.  वही कांग्रेस को तीन सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा तथा एक  बीजेपी ने अंबाला नगर निगम के मेयर पद के साथ पार्षद चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है. बीजेपी ने अंबाला नगर निगम के 20 वार्डों में से 16 वार्ड जीत लिए हैं. कांग्रेस को तीन वार्डों में जीत मिली है. एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है.

मेयर पद पर अक्षिता सोनी की जीत

अंबाला के मेयर पद के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार अक्षिता सैनी को जीत मिली. उन्होंने 21358 वोटों के अंतर से कांग्रेस की प्रत्याशी कुलविंदर कौर को मात दी. चुनाव में अक्षिता सैनी को 52,794 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कुलविंदर कौर ने 31,436 वोट हासिल किए. अंबाला की मेयर घोषित किए जाने के बाद अक्षिता सैनी ने कहा कि यह सब भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा पार्टी के विकास कार्यों की जीत है.

अंबाला नगर निगम के 20 वार्डों में से बीजेपी ने 16 में जीत हासिल की. बीजेपी ने अंबाला की वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 5, 6,7, 9, 10, 11, 12, 13, 15, 16, 17, 18 और 20 में जीत दर्ज की. कांग्रेस ने वार्ड संख्या 8, 14 और 19 में जीत हासिल की. वार्ड संख्या 15 में निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई.

नगर निकाय चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस के बीच मुकाबला

हरियाणा में 10 मई को 7 शहरी स्थानीय निकायों और 528 पंचायतों के लिए मतदान हुआ था. चुनाव में सत्ताधारी भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला हो रहा है.  इन चुनावों में 54.5 प्रतिशत मतदान हुआ था.

हरियाणा के स्थानीय चुनाव में अंबाला, पंचकूला और सोनीपत के 3 नगर निगमों के लिए चुनाव हुए.  इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद और सांपला, धारूहेड़ा व उकलाना की नगर समितियों के लिए भी चुनाव हुए थे. साथ ही, टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, कनीना और सढौरा में भी एक-एक वार्ड के लिए उपचुनाव हुए थे.

ये भी पढ़ें-: Haryana Municipal Election Results Live: अंबाला, सोनीपत में BJP के मेयर, पंचकूला में 10 पार्षद जीते, जानें कांग्रेस का हाल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com