विज्ञापन

NEET पेपर लीक: नाशिक के फ्लैट में छिपा था आरोपी शुभम खैरनार; पड़ोसियों ने खोले राज, जानिए क्या कहा?

NEET Paper Leak News: NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी शुभम खैरनार नाशिक के इंदिरा नगर स्थित फ्लैट में पिछले कई महीनों से छिपकर रह रहा था. अब मामले के खुलासे से इलाके में हड़कंप मच गया है. जानिए वह लोगों को कैसे गुमराह करता था.

NEET पेपर लीक: नाशिक के फ्लैट में छिपा था आरोपी शुभम खैरनार; पड़ोसियों ने खोले राज, जानिए क्या कहा?
NEET पेपर लीक का नाशिक कनेक्शन: सुधा अपार्टमेंट से पकड़ा गया आरोपी, पड़ोसियों ने बताए संदिग्ध राज

NEET Paper Leak News: NEET पेपर लीक मामले में नाशिक से गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार को लेकर चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. इंदिरा नगर स्थित ‘सुधा अपार्टमेंट' में रह रहे इस आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए खुद को डॉक्टर और कभी वकील बताकर पड़ोसियों को भ्रमित कर रखा था. पिछले 4–5 महीनों से किराए के फ्लैट में रह रहे खैरनार और उसके साथियों की गतिविधियां संदिग्ध थीं, जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत भी की थी. अब मामले का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है. NDTV के लिए प्रांजल कुलकर्णी की रिपोर्ट.

सुधा अपार्टमेंट में पुलिस की दबिश

NEET पेपर लीक मामले में गिरफ्तार शुभम खैरनार के नाशिक कनेक्शन की जांच के लिए मुंबई नाका पुलिस स्टेशन की टीम इंदिरा नगर स्थित सुधा अपार्टमेंट पहुंची. पुलिस ने आरोपी के किराए के फ्लैट की तलाशी ली और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की.

4-5 महीने से किराए पर रह रहा था आरोपी

स्थानीय निवासियों के अनुसार, शुभम खैरनार पिछले चार से पांच महीनों से अपने कुछ साथियों के साथ तीसरी मंजिल पर रह रहा था. शुरुआत में उसने अपनी पहचान छिपाकर सामान्य तरीके से फ्लैट लिया था, लेकिन समय के साथ उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने लगीं.

खुद को डॉक्टर-वकील बताकर करता था भ्रमित

पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी और उसके साथी अपने पेशे को लेकर अलग-अलग बातें करते थे. कभी खुद को डॉक्टर तो कभी वकील बताते थे, जिससे लोगों को उन पर संदेह होने लगा था.

देर रात आवाजाही से बढ़ा शक

अपार्टमेंट के निवासियों ने बताया कि फ्लैट में देर रात तक लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिसमें लड़कियों की आवाजाही भी शामिल थी. इसके अलावा, संदिग्ध वाहनों की गतिविधियां भी देखी गईं, जिससे लोगों का शक और गहरा गया.

पहले भी हुई थी पुलिस में शिकायत

स्थानीय लोगों का कहना है कि संदिग्ध गतिविधियों को लेकर उन्होंने पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. हालांकि उस समय कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई. अब जब आरोपी का नाम NEET पेपर लीक मामले में सामने आया है, तो पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप

जैसे ही शुभम खैरनार की गिरफ्तारी और उसकी पहचान सामने आई, पूरे इंदिरा नगर इलाके में हलचल मच गई. निवासी इस बात से हैरान हैं कि उनके बीच रह रहा शख्स इतने बड़े घोटाले में शामिल था.

स्थानीय निवासियों ने जताई प्रतिक्रिया

एक रहवासी ने बताया कि “वे लोग पिछले कुछ महीनों से यहां रह रहे थे. उनका व्यवहार ठीक नहीं था, इसलिए हमने पहले भी शिकायत की थी. अब पता चला कि वे पेपर लीक जैसे बड़े मामले में शामिल हैं.”

जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी नाशिक में रहकर किन-किन लोगों के संपर्क में था और मामला कितना बड़ा है. संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी अहम खुलासे हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें : 'यह प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के अधिकारों पर डकैती'; NEET UG 2026 रद्द होने के बाद कमलनाथ का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें : CEIR पोर्टल से देशभर से 571 मोबाइल खोजे, करोड़ों की संपत्ति लौटाई; ग्वालियर साइबर सेल की बड़ी सफलता

यह भी पढ़ें : PM मोदी के ईंधन बचत आह्वान का असर: छत्तीसगढ़ में CM और मंत्रियों के कारकेड में कटौती, अब EV की तैयारी

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में सुखदेवपुर पुल टूटते ही कोयला सप्लाई ठप; सूरजपुर के दर्जनों गांवों का संपर्क कटा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak, NEET Paper Leak 2026, Shubham Khairnar, Nashik Crime News, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com