RCB vs DC, IPL 2024: आईपीएल 2024 का 62वां मुकाबला रविवार (12 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु प्लेइंग और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बेंगलुरु की टीम सीजन की अपनी 6वीं सफलता प्राप्त करने में कामयाब रही. दिल्ली के खिलाफ मिली 47 रन की बड़ी जीत के साथ ही आरसीबी की टीम अंकतालिका में 2 पायदान ऊपर चढ़ते हुए 5वें पायदान पर पहुंच गई है. दिल्ली की जारी सीजन में 7वीं हार है. उसके पास भी फिलहाल प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं जीवित हैं. (Scorecard)
लक्ष्य का पीछा करते हुए 140 रन पर ढेर हो गई दिल्लीरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से दिए गए 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 19.1 ओवरों में 140 रन पर ढेर हो गई. टीम के लिए आरसीबी के गेंदबाजों के सामने कप्तान अक्षर पटेल ही कुछ देर तक टिक पाए. उन्होंने 6वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 39 गेंदों का सामना किया. इस बीच 146.15 की स्ट्राइक रेट से 57 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के निकले.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अक्षर पटेल के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आरसीबी के खिलाफ दूसरे सर्वोच्च स्कोरर कैरेबियन बल्लेबाज शाई होप रहे. उन्होंने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 23 गेंदों का सामना किया. इस बीच 4 चौके की मदद से 29 रन बनाने में कामयाब रहे. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा पारी का आगाज करते हुए जेक फ्रेजर मैकगर्क ने 8 गेंद में 21 रन की पारी खेली.
यश दयाल ने चटकाए 3 विकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से दिल्ली के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज यश दयाल रहे. उन्होंने अपनी टीम के लिए 3.1 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए महज 20 रन खर्च कर सर्वाधिक 3 सफलता प्राप्त की. उनके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 और मोहम्मद सिराज, स्वप्निल सिंह एवं कैमरून ग्रीन ने क्रमशः 1-1 विकेट चटकाए.
187 रन बनाने में कामयाब हुई थी आरसीबीइससे पहले एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाने में कामयाब हुई थी. टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर रजत पाटीदार जबर्दस्त लय में नजर आए.
पाटीदार ने अपनी टीम के लिए कुल 32 गेंदों का सामना किया. इस बीच 162.50 की स्ट्राइक रेट से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 3 छक्के निकले.
पाटीदार के अलावा तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते विल जैक्स ने 29 गेंद में 41 और 5वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैमरून ग्रीन ने 24 गेंद में नाबाद 32 रन बनाए. ग्रीन को ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया है.
सलाम और खलील को मिली 2-2 सफलतादिल्ली की तरफ से आरसीबी के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज रसिख सलाम और खलील अहमद रहे. इन दोनों गेंदबाजों ने क्रमशः 2-2 सफलता प्राप्त की. इनके अलावा इशांत शर्मा, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव क्रमशः 1-1 विकेट चटकाने में कामयाब रहे.
आईपीएल के 62वें मुकाबले में कुछ ऐसी रही दोनों टीमों की प्लेइंग XIरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरून ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन और यश दयाल
दिल्ली कैपिटल्स : जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाई होप, कुमार कुशाग्र, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), कुलदीप यादव, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा और खलील अहमद.
IPL 2024 Updates Between RCB vs DC, straight from M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं