Ravichandran Ashwin Reaction on Jasprit Bumrah: भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने साथी जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उनकी 'बूमबॉल' ने कमाल कर दिया और इस तेज गेंदबाज का तीनों प्रारूप की आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि है. बुमराह की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 106 रनों से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी की थी. इस तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड की पहली पारी में 'रिवर्स स्विंग' से बेहतरीन प्रदर्शन किया था और 45 रन देकर छह विकेट झटके थे. इसके बाद दूसरी पारी में तीन विकेट से मैच में 91 रन देकर कुल नौ विकेट प्राप्त किये.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस प्रदर्शन की बदौलत बुमराह टेस्ट रैंकिंग सूची में शीर्ष पर पहुंच गये और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज भी बने. बुमराह ने इससे पहले वनडे और टी20 में भी शीर्ष स्थान हासिल किया था. अश्विन ने अपने 'यूट्यूब चैनल' पर कहा,"सबसे शानदार प्रदर्शन 'बूमबॉल' था. जसप्रीत बुमराह ने असाधारण गेंदबाजी की."उन्होंने कहा,"वह 14 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और साथ ही नंबर एक टेस्ट गेंदबाज बन गये. सभी प्रारूपों में नंबर एक रैंकिंग हासिल करने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज. मैं उनका बड़ा प्रशंसक हूं और यह बहुत बड़ी उपलब्धि है."
अश्विन ने कहा कि दूसरे टेस्ट के चौथे दिन खिलाड़ियों में जो उत्साह और ऊर्जा थी, उससे भारत को मनमुताबिक नतीजा हासिल करने में मदद मिली. उन्होंने कहा,"हम चौथे दिन बराबरी पर थे. लेकिन टीम के खिलाड़ियों में शानदार उत्साह, ऊर्जा और प्रदर्शन से सीरीज 1-1 से बराबर करने में मदद मिली."
पांच मैच की सीरीज हैदराबाद, विशाखापत्तनम, राजकोट, रांची और धर्मशाला में खेली जा रही है. अश्विन ने कहा कि ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों ने इन स्थानों पर टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है. इस अनुभवी स्पिनर ने कहा,"2017 में हम आस्ट्रेलिया से धर्मशाला, रांची, पुणे और बेंगलुरु में खेले थे. आमतौर पर अगर 4-5 मैच की टेस्ट सीरीज होती है तो कम से कम एक या दो बड़े शहरों में होती है."
उन्होंने कहा,"लेकिन इस बार यह उन स्थान पर हो रही है जो विश्व कप मैच का हिस्सा नहीं थे. ज्यादातर भारतीय खिलाड़ियों के लिए ये स्थान नये हैं. हमारी टीम में काफी खिलाड़ी हैं जो विशाखापत्तनम में प्रथम श्रेणी या टेस्ट मैच नहीं खेले हैं." अश्विन ने कहा,"मुझे नहीं लगता कि यह किसी अन्य देश में संभव है. लेकिन भारत में ऐसा संभव है क्योंकि यहां कई टेस्ट स्थल हैं. इसलिये खिलाड़ी घरेलू मैदान से परिचित नहीं होते. वे भले ही आईपीएल, टी20 या वनडे खेले हों लेकिन लाल गेंद से खेलने से निश्चित रूप से अंतर पड़ता है."
यह भी पढ़ें: "महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे लेकिन मेरी नजर..." रवि शास्त्री का बड़ा खुलासा, बुमराह को लेकर कही ये बात
यह भी पढ़ें: India vs Australia Final: जानिए कौन हैं तेज गेंदबाज नमन तिवारी, फेंकना चाहते हैं दुनिया की सबसे तेज गेंद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं