विज्ञापन

पुणे में दिनदहाड़े 18 साल की युवती के अपहरण की कोशिश, लोगों ने बचाया, आरोपी पुलिस के हवाले

युवती की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

पुणे में दिनदहाड़े 18 साल की युवती के अपहरण की कोशिश, लोगों ने बचाया, आरोपी पुलिस के हवाले

पुणे के सुखसागर नगर इलाके में, व्यस्त कात्रज-कोंढवा रोड पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां दिनदहाड़े एक युवती के अपहरण की कोशिश की गई. 18 साल की इस युवती को पहले परेशान किया गया और फिर बीच सड़क से अगवा करने की कोशिश की गई. हालांकि मौके पर एक महिला ने उसे बचाया और फिर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई.

घटना समर्थ डेयरी के बाहर हुई, जहां युवती अपनी सहेली का इंतज़ार कर रही थी. आरोपी ने पहले युवती को परेशान किया और फिर उसे जबरदस्ती ले जाने की कोशिश की. युवती के मदद के लिए चिल्लाने पर उसकी सहेली और आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ पड़े.

Add image caption here

युवती की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

शिकायत में ये भी बताया गया है कि आरोपी ने युवती का मोबाइल फोन जमीन पर पटककर तोड़ दिया. आरोपी की पहचान जीतू किशोरीलाल सरोज के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

भारती विद्यापीठ पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. हालांकि इस घटना ने भीड़-भाड़ वाली सार्वजनिक जगहों पर भी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

इसे भी पढ़ें: पुणे के YCM अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का आरोप, डॉक्टर निलंबित

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Police, Pune Police, Pune Crime, Girl Kidnap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com