विज्ञापन

वैभव-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 संजू, भुवनेश्वर कुमार OUT, तीसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम टी-20 सीरीज में 2-0 से आगे हैं. ऐसे में अब तीसरा मैच खेलकर भारतीय टीम सीरीज में अजेय बढ़त बनाने की कोशिश करेगी.

वैभव-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 संजू, भुवनेश्वर कुमार OUT, तीसरे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11
तीसरे टी-20 में नंबर 3 बल्लेबाजी क्रम को लेकर सस्पेंस (क्या होगी भारतीय प्लेइंग 11)
X (formerly Twitter)

वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज में दोनों मैच जीतकर 2-0 से आगे है. वहीं, इस मैच से पहले भारत के लिए बुरी खबर है. ईशान किशन तीसरे टी-20 मैच से भी बाहर हैं. ऐसे में इतना तय है कि वैभव सूर्यवंशी तीसरे टी-20 में भारतीय इलेवन का हिस्सा होंगे. लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग करने का मौका मिलेगा, इसके अलावा भारतीय प्लेइंग 11 में क्या मयंक यादव की वापसी होगी. ऐसे में जानते हैं कि तीसरे टी-20 को लेकर क्या समीकरण बन रहे हैं. 

नंबर 3 पर संजू का खेलने का अनुभव ज्यादा

वैभव के लिए नंबर 3 पर खेलना पहला अनुभव था जिसके कारण दूसरे टी-20 में उनके ऊपर दबाव साफ नजर आया था. दूसरी ओर सैमसन को नंबर 3 पर खेलने का अनुभव है. टी-20 इंटरनेशनल में संजू ने नंबर 3 बैटिंग पोजिशन पर  7 पारियों में बल्लेबाजी की है और 100 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक शामिल है. वहीं, वैभव ने पहली बार नंबर 3 पर बैटिंग है जिसमें वो असफल रहे हैं और केवल 4 रन ही बना सके हैं. 

पूर्व दिग्गजों ने फैसले पर उठाए हैं सवाल

दूसरे टी-20 में जब वैभव नंबर 3 पर आए तो पूर्व दिग्गजों को यह बात पसंद नहीं आई थी. कैफ से लेकर अश्विन ने वैभव के लिए सही बल्लेबाजी क्रम ओपनर ही बताया है. वैसे, गंभीर एक ऐसे कोच रहे हैं जो बाहर की बातों की परवाह नहीं करते हैं. लेकिन वैभव की खासियत है कि शुरुआती ओवर में धमाका करने की तो शायद कोच गंभीर सूर्यवंशी को वापस ओपिनिंग का स्लॉट दे सकते हैं. 

भुवनेश्वर कुमार का क्या होगा

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अब तक खेले गए दो मैचों में अपनी गेंदबाज़ी से प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं और उन्हें तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर होने का खतरा उनपर मंडरा रहा है.  भुवनेश्वर,ने अब तक खेले गए 90 T20I मैचों में 91 विकेट हैं, उन्होंने टी-20 सीरीज़ के पहले मैच में 49 रन दिए, और दूसरे मैच में चार ओवर में 50 रन देकर 1 विकेट लिया. उनकी जगह मयंक यादव को टीम में शामिल किया जाना एक बेहतर विकल्प हो सकता है लेकिन भुवी  की टीम इंडिया में 4 साल बाद वापसी हुई है, ऐसे में टीम मैनेजमेंट भुवनेश्वर कुमार को खुद को फिर से स्थापित करने के लिए पूरी सीरीज में मौका देने के बारे में सोच सकता है. ऐसे में भुवी का क्या होगा, यह तो टॉस के समय ही पता चलेगा. 

वेलिंगटन में स्पिन फ्रेंडली पिच?

रिपोर्ट के अनुसार वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में पिच को स्पिन फ्रेंडली बनाया गया है. ऐसे में यह देखना होगा कि क्या कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है. वैसे, वेलिंगटन की पिच बल्लेबाज और गेंदबाजों, दोनों को मदद देने वाली मानी जाती है. 

तीसरे टी-20 के लिए ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार/मयंक यादव

यह भी पढ़ें | ईशान किशन तीसरे टी20 से बाहर! गंभीर के सामने नई टेंशन, नंबर-3 पर संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी?

यह भी पढ़ें | 97 रन पर OUT थे शादाब खान? UltraEdge के एक स्पाइक ने पलट दिया पूरा मैच, इंग्लैंड को कुछ समझ नहीं आया

यह भी पढ़ें- वसीम अकरम ने चुनी IND-PAK की ऑलटाइम ODI XI, सहवाग-अनवर ओपनर, कोहली नंबर 5, इमरान खान कप्तान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanju Viswanath Samson, Cricket, New Zealand Vs India 2026/27, India, Vaibhav Sooryavanshi, Bhuvneshwar Kumar Singh, Mayank Prabhu Yadav, Kuldeep Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com