विज्ञापन

ईशान किशन तीसरे टी20 से बाहर! गंभीर के सामने नई टेंशन, नंबर-3 पर संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी?

वेल‍िंग्‍टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच खेला जाएगा. तीसरे मैच से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है. ईशान किशन तीसरे मैच से भी बाहर हए गए हैं.

ईशान किशन तीसरे टी20 से बाहर! गंभीर के सामने नई टेंशन, नंबर-3 पर संजू सैमसन या वैभव सूर्यवंशी?
तीसरे टी-20 से ईशान किशन बाहर
X (formerly Twitter)

वेल‍िंग्‍टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाएगा. तीसरे मैच से पहले भारत के लिए बुरी खबर है. ईशान किशन तीसरे टी-20 से भी बाहर हो गए हैं. यानी तीसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी को एक और मौका मिलेगा. भारतीय टीम इस समय सीरीज में 2-0 से आगे है. भारत ने पहले दोनों टी20 मैच जीते हैं. बता दें कि ईशान  ईशान किशन दाहिने जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण दूसरे टी-20 मैच से बाहर थे, अब पता चला है कि उनकी चोट में सुधार होने में थोड़ा समय लगेगा. इसका मतलब है कि ईशान तीसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे. 

तीसरे टी-20 से पहले मोर्ने मोर्केल ने प्रेस से बात करते हुए साफ कर दिया कि ईशान किशन तीसरे T20I के लिए उपलब्ध नहीं हैं, वह यहां ट्रेनिंग के लिए आए हैं और अच्छा कर रहे हैं. लेकिन उनका उपलब्ध न होना मुख्य रूप से एहतियात के तौर पर है.

गंभीर को नंबर 3 बैटिंग ऑर्डर को लेकर टेंशन

ऐसे में अब वेल‍िंग्‍टन टी-20 में वैभव सूर्यवंशी भारतीय इलेवन का हिस्सा होंगे. बता दें कि दूसरे टी-20 मैच में वैभव नंबर 3 पर बैटिंग करने उतरे थे लेकिन केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए थे. ऐसे में अब  सवाल उठता है कि क्या गंभीर तीसरे टी-20 मैच में वैभव की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करेंगे. दरअसल, कई दिग्गजों ने गंभीर के इस फैसले पर सवाल खड़े किए हैं. रवि शास्त्री से लेकर अश्विन तक ने वैभव को ओपनर के तौर पर खेलाने की अपील की है. ऐसे में अब देखना होगा कि क्या तीसरे मैच में नंबर 3 पर संजू सैमसन खेलेंगे, या फिर ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव नहीं होगा. 

वेलिंगटन की पिच क्या असर दिखाएगी

दोनों टीमों के बीच वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में  यह मैच खेला जाएगा. इसी मैदान पर पहला टेस्ट मैच भी खेला जाने वाला है.  यहां पिच आमतौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित मानी जाती है. वेलिंगटन की परिस्थितियां दोनों टीमों के लिए नई होगी, ऐसे में इस मैच को रोमांच चरम पर होगा. 

यह भी पढ़ें | 97 रन पर OUT थे शादाब खान? UltraEdge के एक स्पाइक ने पलट दिया पूरा मैच, इंग्लैंड को कुछ समझ नहीं आया

यह भी पढ़ें | कोहली-बुमराह OUT, शमी IN, धोनी कप्तान, धवन- विजय ओपनर, तेंदुलकर नंबर 3, रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट-11

यह भी पढ़ें- वसीम अकरम ने चुनी IND-PAK की ऑलटाइम ODI XI, सहवाग-अनवर ओपनर, कोहली नंबर 5, इमरान खान कप्तान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ishan Pranav Kumar Pandey Kishan, Vaibhav Sooryavanshi, Sanju Viswanath Samson, New Zealand Vs India 2026/27, Gautam Gambhir, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com