भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री आरटी पीसीआर टेस्ट (Ravi Shastri tests positive for COVID in RT-PCR) में भी कोरोना संक्रमित पाये गए हैं और अगले दस दिन पृथकवास में रहेंगे जिससे इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में पांचवें और आखिरी टेस्ट में वह टीम से बाहर रहेंगे . 59 वर्ष के शास्त्री रविवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाये गए थे .सोमवार को उनकी आरटी पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है. पांचवां और आखिरी टेस्ट 10 सितंबर से खेला जायेगा. बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ दो रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाये जाने के बाद शास्त्री आरटी पीसीआर टेस्ट में भी पॉजिटिव पाये गए हैं. उन्हें हल्के लक्षण हैं जैसे उनका गला खराब है. वह दस दिन पृथकवास में रहेंगे.'
उनसे करीबी संपर्क में आने वाले सहयोगी स्टाफ के तीन सदस्य गेंदबाजी कोच भरत अरूण, क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर और फिजियो नितिन पटेल भी पृथकवास में हैं. टीम के सदस्य शनिवार की शाम और रविवार की सुबह कराये गए दो रैपिड एंटीजन टेस्ट में नेगेटिव पाये गए हैं.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
ये भी पढ़ें
* टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, चौंकाते हुए 2 बड़े खिलाड़ी को नहीं मिली जगह, देखें पूरी टीम
* ऋषभ पंत ने मोहम्मद शमी की उम्र का उड़ाना चाहा मजाक, लेकिन गेंदबाज ने यूं जवाब देकर किया ट्रोल
* Video: शतक न बना पाने से गुस्से में Virat Kohli, आउट होने पर ड्रेसिंग रूम के दरवाजे पर जोर से मारा हाथ
* Rohit Sharma ने मोईन अली की गेंद पर छक्का जमाकर पूरा किया शतक, Wife रितिका ने ऐसे किया रिएक्ट- Video
सहयोगी स्टाफ और सभी खिलाड़ियों को कोरोना के टीके की दोनों डोज लग चुकी है. ऐसी संभावना है कि शास्त्री टीम होटल में उनकी किताब के विमोचन के मौके पर संक्रमण के शिकार हो गए क्योंकि उसमें बाहरी मेहमान भी आये थे. पटेल, श्रीधर और अरूण भी उसमें मौजूद थे.
VIDEO: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO ने कहा, तालिबान को पसंद है किक्रेट
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं