- जबलपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, कई लोग करंट से झुलसे
- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए श्रद्धालु, 2 युवकों की मौत
- ट्रैक्टर पर बैठे थे विकास और प्रिंस, पलभर में चली गई जान
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान देर रात दर्दनाक हादसा हो गया. मझौली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन पाथ से नारेली तालाब की ओर जा रहे विसर्जन जुलूस में शामिल लोग अचानक करंट की चपेट में आ गए. हादसा उस समय हुआ जब प्रतिमा के साथ चल रहा लोहे का ट्रस बिजली के तारों से संपर्क में आ गया. घटना में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई.
रात करीब एक बजे हुआ हादसा
NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार मझौली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन पाथ से दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु नारेली तालाब जा रहे थे. जुलूस में 50 से अधिक लोग शामिल थे. प्रतिमा ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखी थी और उसके साथ लोहे का ट्रस भी लगाया गया था. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक रास्ते में एक नीचा बिजली तार आने पर उसे ऊपर उठाने का प्रयास किया गया. इसी दौरान तार का संपर्क ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से हो गया. इसके बाद तार टूटकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिर गया और आसपास मौजूद लोग करंट की चपेट में आ गए.
-
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात?

इस जगह पर हुआ हादसा
Photo Credit: NDTV
दो युवकों की मौके पर मौत
हादसे में विकास राजपूत (22) और प्रिंस चौहान (23) की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों उस समय ट्रैक्टर पर बैठे हुए थे. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोगों ने बताया कि करंट फैलते ही भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

घटना के बाद हॉस्पिटल ले जाते हुए
Photo Credit: NDTV
पांच से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में कई लोग झुलस गए. घायलों में मयंक राजपूत, विक्की रैकवार, मनीष राजपूत और आयुष रैकवार सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हैं. सभी घायलों को पहले मझौली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
एसपी ने की घटना की पुष्टि
जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना रात करीब एक बजे हुई. उन्होंने कहा कि प्रतिमा सुरक्षित निकल गई थी, लेकिन पीछे चल रहा लोहे का ट्रस बिजली के तार में फंस गया, जिससे यह हादसा हुआ. एसपी के मुताबिक घायलों की हालत में सुधार है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.

पुलिस बल तैनात
Photo Credit: NDTV
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही मझौली थाना प्रभारी पूर्वा चौरेसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं. 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा इंतजामों में कहीं कोई चूक तो नहीं हुई.
बिजली विभाग पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में झूलते बिजली तारों की समस्या पहले भी अधिकारियों के सामने उठाई गई थी. उनका कहना है कि प्रतिमा विसर्जन से पहले हुई बैठक में बिजली विभाग को तारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन समय पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की गई. इसके अलावा कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद शुरुआती इलाज में देरी हुई और चिकित्सा स्टाफ समय पर उपलब्ध नहीं था.
जांच रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे की परिस्थितियों की जांच में जुटे हैं. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि बिजली विभाग या अन्य संबंधित एजेंसियों की ओर से कोई लापरवाही हुई थी या नहीं.
यह भी पढ़ें : गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से तीन की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं