कर्नाटक के कप्तान मयंक अग्रवाल जिन्हें हाल ही में विमान में संदिग्ध पेय पीने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वो पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और शुक्रवार से चेन्नई में तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच में कर्नाटक की अगुआई करते हुए दिखाई देंगे. 32 साल के अग्रवाल ने पिछले महीने त्रिपुरा के खिलाफ मुकाबले के बाद सूरत रवाना होने के दौरान विमान में तरल पदार्थ पी लिया था जिसके बाद उन्हें मुंह और गले में जलन की शिकायत के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अग्रवाल ने कथित धोखेबाजी का आरोप लगाकर एफआईआर भी दर्ज कराई थी. वह खराब स्वास्थ्य के कारण रेलवे के खिलाफ कर्नाटक के पिछले मैच में नहीं खेल पाए. यहां चिकित्सा निरीक्षण बाद उनकी टीम में वापसी का रास्ता साफ हुआ.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अग्रवाल की गैरमौजूदगी में रेलवे के खिलाफ निकिन जोस ने कर्नाटक की अगुआई की थी और पूर्व चैंपियन टीम ने अनुभवी मनीष पांडे के नाबाद अर्धशतक की मदद से सूरत में एक विकेट से जीत दर्ज की. अभी तमिलनाडु ग्रुप सी में 21 अंक लेकर शीर्ष पर चल रहा है. कर्नाटक के भी इतने ही अंक हैं लेकिन तमिलनाडु बेहतर नेट रन रेट के कारण उससे आगे हें.
अग्रवाल की वापसी से कर्नाटक को मजबूती मिलेगी. उन्होंने अब तक चार मैच में दो शतक और एक अर्धशतक से 44 की औसत के साथ 310 रन बनाए हैं. फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल भी इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध होंगे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तीन मैच में दो शतक से 92.25 की औसत के साथ 369 रन बनाए हैं. वह भारत ए टीम का हिस्सा होने के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे.
कर्नाटक की टीम इस प्रकार है: मयंक अग्रवाल (कप्तान), निकिन जोस, देवदत्त पडिक्कल, समर्थ आर, मनीष पांडे, शरत श्रीनिवास, अनीश केवी, विशाक विजयकुमार, वासुकी कौशिक, शशिकुमार के, सुजय सातेरी, विदवथ कावेरप्पा, वेंकटेश एम, किशन एस बेदारे, रोहित कुमार एसी और हार्दिक राज.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में फिर हुआ बड़ा बदलाव, अब अंतरिम मुख्यमंत्री को चुना गया अध्यक्ष
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं