विशाखापट्टनम में जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने सरेंडर कर दिया और मेहमान टीम पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में दूसरे दिन सिर्फ 253 रन बनाने में ही सफल हो पाई. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 143 रनों की बढ़त हासिल की. जसप्रीत बुमराह ने दूसरे दिन कहर बरपाया. उन्होंने ओली पोप को जिस खतरनाक यॉर्कर पर बोल्ड किया, उसकी चारों तरफ चर्चा है. बेन स्टोक्स के पास भी बुमराह की गेंदों का कोई जवाब नहीं दिखा और इंग्लैंड के कप्तान बुमराह की गेंद पर बोल्ड होने के बाद भारतीय गेंदबाज से एक तरह से पूछते नजर आए कि बताओ इसे कैसे खेला जाए. जसप्रीत बुमराह ने दूसरे दिन छह विकेट झटके और उन्होंने सिर्फ 45 रन दिए. बुमराह ने 15.5 ओवरों में से 5 ओवर मेडन फेंके. जसप्रीत बुमराह ने इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे करके दिग्गजों को पछाड़ा तो साथ ही एक ऐसा कारनामा भी कर दिखाया जो बीते 100 सालों में कोई नहीं कर पाया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में कम के कम 150 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह सबसे बेहतर औसत वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर है. जसप्रीत बुमराह का टेस्ट में औसत 20.28 का है. इस लिस्ट में पहले स्थान पर सिडनी बार्न्स हैं, जिनका औसत 16.43 का है. इसके बाद लिस्ट में एलन डेविडसन, मैल्कम मार्शल, जोएल गार्नर और कर्टली एम्ब्रोस हैं.
There's Bumrah, there's daylight and then there is a rest...!!! 🐐 pic.twitter.com/9eQcOLdxyh
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 3, 2024
इसके अलावा उस पारी के अंत में जहां गेंदबाज ने अपना 150वां विकेट लिया हो, वहां बुमराह से बेहतर औसत और बॉलिंग स्ट्राइक रेट वाले गेंदबाज सिर्फ वकार यूनिस हैं. वकार यूनिस ने जिस पारी में 150वां विकेट लिया था, उस पारी के अंत के बाद उनका औसत 18.37 और बॉलिंग स्ट्राइक रेट 35.9 था, जबकि दूसरे दिन के खेल के बाद जसप्रीत बुमराह का औसत 20.28 और बॉलिंग स्ट्राइक रेट 44.7 का है.
जसप्रीत बुमराह ने 45 रन देकर 6 विकेट हासिल किए हैं और यह इस सदी में किसी भारतीय तेज गेंदबाज के घरेलू मैदान पर बेस्ट बॉलिंग फिगर है. वहीं यह जसप्रीत बुमराह का टेस्ट करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.
टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े
- 6/27 बनाम वेस्टइंडीज किंग्स्टन 2019
- 6/33 बनाम ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न 2018
- 6/45 बनाम इंग्लैंड विशाखापट्टनम 2024
- 6/61 बनाम दक्षिण अफ्रीका केप टाउन 2024
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: "उनकी अगली पारी अच्छी नहीं होगी तो..." आकाश चोपड़ा ने शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को लेकर दी 'वार्निंग'
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: आखिर विराट कोहली ने क्यों टीम इंडिया से नाम लिया वापस, एबी डिविलियर्स ने किया खुलासा, पढ़कर सुनाई चैट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं