पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को नया अध्यक्ष मिल गया है. पीसीबी ने मंगलवार को ऐलान किया कि पंजाब प्रांत के अंतरिम मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी को सर्वसम्मति से और निर्विरोध रूप से अगले तीन साल के कार्यकाल के लिए बोर्ड का अध्यक्ष चुना गया है. पीसीबी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है.पीसीबी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया,"सैयद मोहसिन रज़ा नकवी को आज सर्वसम्मति से और निर्विरोध पीसीबी के 37वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने यह जानकारी देते हुए एक तस्वीर भी शेयर कि है जिसमें मोहसिन नकवी को मुख्य चयनकर्ता वहाब रियाज और बोर्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी सलमान नसीर से मुलाकात करते हुए देखा जा सकता है. यह घोषणा पीसीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हुई बैठक के बाद की गई है. पीसीबी की प्रेस रिलीज के अनुसार, नकवी ने अध्यक्ष के चुनाव के बाद बोर्ड के सदस्यों से कहा,"मैं सर्वसम्मति से पीसीबी के अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर बहुत सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं. मैं मुझ पर जताए गए भरोसे और विश्वास के लिए आभारी हूं.'' उन्होंने कहा,"मैं देश में खेल के स्तर को उन्नत करने और पाकिस्तान में क्रिकेट प्रशासन में व्यावसायिकता लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं."
Syed Mohsin Raza Naqvi elected as PCB's Chairman
— PCB Media (@TheRealPCBMedia) February 6, 2024
Details here⤵️https://t.co/DMh9WvFixN
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को 13 महीनों बाद नया अध्यक्ष मिला है. पिछले 13 महीने से बोर्ड को दो अलग-अलग अंतरिम प्रबंधन समितियों द्वारा चलाया जा रहा था. इसी साल जनवरी में पीसीबी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के प्रमुख के पद से जका अशरफ ने इस्तीफा दे दिया था. ऐसे में मोहसिन नकवी की नियुक्ति से यह खाली स्थान भर गया है. इससे पहले पूर्व खिलाड़ी रमीज राजा पीसीबी के पिछले पूर्णकालिक अध्यक्ष थे. रमीज को 'राजनीतिक हस्तक्षेप' के कारण एक साल के कार्यकाल के बाद दिसंबर 2022 में बर्खास्त कर दिया गया था. इसके बाद नजम सेठी और जका अशरफ ने अंतरिम अध्यक्ष के रूप में पद संभाला.
पाकिस्तान की टीम इस समय अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. ऐसे में नकवी के सामने कई चुनौतियां हैं. भारत में हुए विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद बाबर आजम ने कप्तानी छोड़ दी थी. टीम को इसके बाद शान मसूद की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 जबकि शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी में न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था.
यह भी पढ़ें : Video: 'कैसे खेलूं इसे' बुमराह की गेंद बेन स्टोक्स के लिए बनी अबूझ पहेली, आउट होते ही बल्ला छोड़ा, दिया ऐसा रिएक्शन
यह भी पढ़ें : IND vs ENG: आखिर विराट कोहली ने क्यों टीम इंडिया से नाम लिया वापस, एबी डिविलियर्स ने किया खुलासा, पढ़कर सुनाई चैट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं