Rajat Patidar Is Ready To Take Captaincy Of RCB Ahead IPL 2025: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला दिल्ली और मध्य प्रदेश के बीच बीते 13 दिसंबर को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था. जहां आईपीएल में आरसीबी की तरफ से शिरकत करने वाले एमपी के कप्तान रजत पाटीदार जबर्दस्त लय में नजर आए. टीम के लिए उन्होंने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 29 गेंदों का सामना किया. इस बीच 227.59 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 66 रन कूट डाले. इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और छह बेहतरीन छक्के निकले. नतीजा ये रहा कि विपक्षी टीम की तरफ से मिले 146 रनों के लक्ष्य को एमपी की टीम ने 32 गेंद शेष रहते आसानी से प्राप्त कर लिया.
रजत की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है एमपी
रजत पाटीदार की कप्तानी में मध्य प्रदेश की टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. उनकी उम्दा कप्तानी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि जारी सीजन में एमपी की टीम ने पिछले 13 सालों में पहली बार फाइनल में एंट्री मारी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
RCB blood Rajat Patidar smashed 66* off 29 balls in semi final.
— Sujeet Suman (@sujeetsuman1991) December 13, 2024
If you are a spinner better retire instead of bowling to him.pic.twitter.com/YJcR58SbF5
आरसीबी के कप्तान बनना चाहते हैं पाटीदार
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन के बीच रजत पाटीदार ने आरसीबी की अगुवाई करने की मंशा जाहिर की है. उन्होंने फाइनल मैच से पूर्व संध्या पर बातचीत के दौरान कहा, 'आरसीबी की तरफ से रिटेन किए जाने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है. आरसीबी एक बड़ी फ्रेंचाइजी है और उनके साथ खेलना मुझे अच्छा लगता है. आईपीएल के दौरान अगर टीम की अगुवाई करने का मौका मिलता है तो मुझे काफी खुशी होगी. हालांकि, इसका फैसला फ्रेंचाइजी के ऊपर निर्भर करता है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं