Jasprit Bumrah dismissed Usman Khawaja: 'द गाबा' में एक फिर टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए सबको अपना दीवाना बना दिया है. खासकर विपक्षी टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को उन्होंने जिस खूबसूरती के साथ आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया है. उसकी हर कोई सराहना कर रहा है.
दरअसल, तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ख्वाजा अच्छे टच में नजर आ रहे थे. विपक्षी बल्लेबाज के खतरनाक इरादों को भांपते हुए रोहित शर्मा ने पारी का 17वां ओवर जसप्रीत बुमराह के हाथों में थमाया. यहां बुमराह ने अपने कप्तान को निराश भी नहीं किया.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Jasprit Bumrah looks at his devastating best!
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 15, 2024
He gets Usman Khawaja early on Day Two. #AUSvIND pic.twitter.com/X7sj8lyIIv
17वें ओवर की पहली गेंद ही उन्होंने तेज तर्रार तरीके से ख्वाजा के ऑफ स्टंप को निशाना बनाकर डाला. यहां कंगारू सलामी बल्लेबाज गति से मात खा गए. नतीजा ये रहा कि गेंद उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेते हुए ऋषभ पंत के दस्तानों में समा गई. जिसके बाद उन्हें निराश कदमों के साथ पवेलियन का रुख करना पड़ा.
21 रन बनाने में कामयाब रहे उस्मान ख्वाजा
बात करें तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में उस्मान ख्वाजा के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने पारी का आगाज करते हुए कुल 54 गेंदों का सामना किया. इस बीच 38.89 की स्ट्राइक रेट से 21 रन बनाने में कामयाब रहे. गाबा टेस्ट की पहली पारी में ख्वाजा कंगारू टीम के लिए पहले बल्लेबाज के रूप में आउट हुए.
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अबतक खामोश रहा है ख्वाजा का बल्ला
उस्मान ख्वाजा बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में अबतक अपनी छवि के मुताबिक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. टीम के लिए उन्होंने शुरुआती तीनों मुकाबलों में हिस्सा लिया है. इस बीच पांच पारियों में वह केवल 55 रन ही बना पाए हैं. इस दौरान वह एक बार नौ रन बनाकर नाबाद रहे हैं.
यह भी पढ़ें- 36 घंटे के अंदर पाकिस्तान के तीसरे क्रिकेटर ने लिया संन्यास, 7 फिट 1 इंच की थी लंबाई, चटकाए थे 109 विकेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं