विज्ञापन

जज्बा हो, तो भुवनेश्वर जैसा! बने 52 साल में सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज, जानें पांचवें नंबर पर कौन

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुने गए भुवनेश्वर कुमार लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं. और अब फैंस उनकी वापसी से बने रिकॉर्ड के बारे में भी बात कर रहे है

जज्बा हो, तो भुवनेश्वर जैसा! बने 52  साल में सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज, जानें पांचवें नंबर पर कौन
टीम इंडिया में वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार
source: X

मंगलवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम के ऐलान के बाद से ही टीम इंडिया में करीब 4 साल बाद वापसी करने वाले भुवनेश्वर कुमार के चर्चे हैं!और हों भी आखिर क्यों न? जिस उम्र में में काफी पहले भारतीय मीडिया पेसर खेल को अलविदा कह देते हैं, उस उम्र में भुवनेश्वर कुमार ने टीम इंडिया में वापसी कर न केवल एक तरह से नया मानक खड़ा कर दिया, बल्कि  वह भारतीय वनडे और टी20 दोनों को मिलाकर करीब 52 साल के इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में टीम इंडिया में वापसी करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए. इस मामले में पहले नंबर पर पूर्व लेफ्टी पेसर और फिलहाल गुजरात जॉयंट्स के हेड कोच आशीष नेहरा हैं. चलिए डिटेल से जान लीजिए कि सबसे ज्यादा उम्र में भारत टीम में वापसी करने वाले शीर्ष पांच गेंदबाज कौन से हैं 

यह भी पढ़ें: ये भुवनेश्वर की टीम इंडिया नहीं, विश्व कप प्लान में वापसी है! इन 5 वजहों ने कराया 4 चार साल बाद कमबैक

नाम

वापसी के समय उम्र

साल

आशीष नेहरा

36 वर्ष, 272 दिन

2016

भुवनेश्वर कुमार

36 वर्ष, 244 दिन

2026

जहीर खान

35 वर्ष, 72 दिन

2013

अमित मिश्रा

33 वर्ष, 307 दिन

2016

रविचंद्रन अश्विन

33 वर्ष, 25 दिन

2021

न्यूजीलैंड दौरे के लिए शेड्यूल

टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज (T20I Series)

मैच

      तारीख

            जगह

पहला टी20I

22 अक्टूबर 2026

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

दूसरा टी20I

24 अक्टूबर 2026

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

तीसरा टी20I

27 अक्टूबर 2026

स्काई स्टेडियम, वेलिंग्टन

चौथा टी20I

30 अक्टूबर 2026

ईडन पार्क, ऑकलैंड

पाँचवा टी20I

1 नवंबर 2026

सेडन पार्क, हैमिलटन

वनडे सीरीज

मैच

     तारीख

                जगह

पहला वनडे

4 नवंबर 2026

ईडन पार्क, ऑकलैंड

दूसरा वनडे

7 नवंबर 2026

स्काई स्टेडियम, वेलिंग्टन

तीसरा वनडे

10 नवंबर 2026

सेडन पार्क, हैमिलटन

चौथा वनडे

13 नवंबर 2026

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

पाँचवा वनडे

15 नवंबर 2026

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

टेस्ट सीरीज  

मैच

             तारीख

          जगह

पहला टेस्ट

1    9–23 नवंबर 2026

बेसिन रिजर्व, वेलिंग्टन

दूसरा टेस्ट

27 नवंबर – 1 दिसंबर 2026

हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

यह भी पढ़ें: अय्यर ने तोड़ा कोहली का 'विराट रिकॉर्ड', 3 शतक के बावजूद रोहित ऐसा नहीं कर सके, बाबर आजम अभी भी चैलेंज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhuvneshwar Kumar Singh, India, West Indies, New Zealand, India Vs New Zealand 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com