विज्ञापन
This Article is From Sep 01, 2019

साल के आखिरी महीनों में पाकिस्तान का दौरा करेगी बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम

साल के आखिरी महीनों में पाकिस्तान का दौरा करेगी बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम
अक्टूबर-नवंबर में पाकिस्तान का दौरा करेगी बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम
  • चार सालों में दूसरी बार पाकिस्तान जाएगी बांग्लादेश की टीम
  • पिछले साल पाकिस्तान टीम ने किया था बांग्लादेश का दौरा
  • इस दौरे पर तीन टी20 और दो वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी
लाहौर:

बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीम (Bangladesh Women's Cricket team) 26 अक्टूबर से 4 नवंबर तक गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाने वाले तीन टी20 और दो वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए लाहौर का दौरा करेगी. इस बारे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कहा, 'मेहमान टीम 23 अक्टूबर को यहां आएगी और दो सप्ताह के दौरे को शुरू करेगी. पहला टी20 मैच 26 अक्टूबर को खेला जाएगा.' पिछले चार वर्षो में बांग्लादेश की महिला टीम का यह दूसरा पाकिस्तानी दौरा होगा. बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Women's Cricket team) ने आखिरी बार पाकिस्तान का दौरा 2015 में किया था जब उसने कराची में दो टी20 और कई वनडे मैच खेले थे.

इसलिए मेरी वापसी को यू-टर्न नहीं कहा जा सकता, अंबाती रायुडू बोले

पाकिस्तान की टीम (Pakistan Women's Cricket team) ने पिछले साल बांग्लादेश का दौरा किया था. मेहमान टीम ने चार मैचों की टी20 सीरीज और एक वनडे मैच खेला था. दोनों बोर्ड ने उसी समय पाकिस्तान में सीरीज खेलने का निर्णय लिया था. 

सौरव गांगुली ने कहा, इसलिए ऋषभ पंत की तुलना एमस धोनी से नहीं होनी चाहिए

मेहमान टीम (Pakistan Women's Cricket team) ने टी20 सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की थी जबकि एकमात्र वनडे मैच को बांग्लादेश (Bangladesh Women's Cricket team) ने छह विकेट से जीता था.

वीडियो: वीरेंद्र सहवाग से एनडीटीवी की खास बातचीत..

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Pakistan Cricket Board, Bangladesh, Pakistan Women
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com