विज्ञापन

नवजोत सिंह सिद्धू ने चुने दुनिया के टॉप 5 सबसे खतरनाक बल्लेबाज, जिनसे गेंदबाज खाते थे खौफ

Navjot Singh Sidhu top 5 most dangerous batsmen: नवजोत सिंह सिद्धू ने क्रिकेट इतिहास के 5 सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की अपनी लिस्ट बताई है. जानिए कौन से दिग्गज खिलाड़ी इस लिस्ट में शामिल हैं और गेंदबाज उनसे क्यों डरते थे.

नवजोत सिंह सिद्धू ने चुने दुनिया के टॉप 5 सबसे खतरनाक बल्लेबाज, जिनसे गेंदबाज खाते थे खौफ
Sidhu reveals his top 5 dangerous batters in World Cricket

Navjot Singh Sidhu picks Most destructive batsmen ever in cricket: भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने समय के ऐसे 5 बल्लेबाजों का चुनाव किया है जिसे वो विश्व क्रिकेट का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज मानते हैं. 'मीड विकेट स्टोरीज़' के यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए सिद्धू ने उन बल्लेबाजों के नाम बताए हैं जिसके सामने गेंदबाज गेंदबाजी करने से डरते थे. सिद्धू ने पहले नंबर पर श्रीलंका के सनथ जयसूर्या को रखा है. पूर्व भारतीय ओपनर ने कहा कि, "जयसूर्या एक ऐसे बल्लेबाज थे जिसने शुरुआत के 15 ओवर के गेम को बदल दिया. पहले कोई भी बाएं हाथ का बल्लेबाज इतनी आसानी के साथ ऑफ साइड पर छक्का नहीं लगाता था लेकिन जयसूर्या ने अपनी  बल्लेबाजी से इसे आसान बना दिया. 5 ओवर में 80 रन बनाना जयसूर्या के लिए बहुत आसान काम था"

इसके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू ने  दूसरे नंबर पर विवियन रिचर्ड्स को चुना है, तीसरे नंबर पर सिद्धू ने अरविंद डिसिल्वा का नाम लिया है. इसके बाद सिद्धू ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग का नाम लिया है.

'मीड विकेट स्टोरीज' के यू-ट्यूब चैनल पर बात सिद्धू ने कहा, "मैं हमेशा से उन्हें महान मानता रहा हूं, उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में क्रांति ला दी थी. दूसरी बात, अगर मैं अपनी बात दोहराऊं तो श्रीलंकाई क्रिकेट में जयसूर्या का योगदान बहुत बड़ा है. अगर मुझे उन बल्लेबाजों को याद करना हो जिन्होंने दुनिया में धूम मचा दी, तो श्रीलंका से सिर्फ दो ही नाम मेरे दिमाग में आते हैं जिन्हें मैं महान कहूंगा".

सिद्धू ने इस बात को आगे ले जाते हुए कहा, 'एक अरविंद डी सिल्वा और दूसरे सनथ जयसूर्या.. इनके अलावा कोई और नहीं है,  मेरे दिमाग में कोई तीसरा बल्लेबाज नहीं आता जो गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा कर सके. विव रिचर्ड्स, सनथ जयसूर्या, सचिन तेंदुलकर, अरविंद डी सिल्वा.. ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेंदबाजों के मन में खौफ पैदा करने का दम रखते थे. 

ये भी पढ़ें- Video: 15 चौके और 25 छक्के, अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम, 91 गेंदों पर ठोके 233 रन, 50 ओवर में बने 533 रन

ये भी पढ़ें- ग्लासगो में टीम इंडिया की हुंकार- उम्मीद से बढ़कर जीते 39 पदक, कलाकारों ने 100वें साल की झलक दिखाकर जीता दिल! 

ये भी पढ़ें- IND vs SL: एक बल्लेबाज ने मिस्ट्री बॉलिंग से सचिन को कर दिया था परेशान, रातभर सो नहीं पाए थे 'क्रिकेट के भगवान'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navjot Sidhu, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com