नवजोत सिंह सिद्धू ने छोटी दिवाली यानी कि 7 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम पर घर पर हुए एक सेलिब्रेशन की झलक शेयर की. दरअसल सिद्धू ने हाल में अपनी पोती आर्या का स्वागत किया है और 7 तारीक को बच्ची को आशीर्वाद देने के लिए कुछ किन्नर उनके घर पहुंचे. सिद्धू ने वीडियो इंस्टाग्राम शेयर किया इसमें एक किन्नर ने बच्ची को गोद में लिया हुआ है और सभी बधाई गीत गा रहे हैं. सिद्धू भी खुद सभी के साथ इंजॉय करते दिख रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए नवजोत सिद्धू ने इंस्टाग्रम पर लिखा, आर्या को भगवान भेजे दूतों का आशीर्वाद मिला.
1 अक्तूबर को पैदा हुई थी नवजोत सिंह सिद्धू की पोती
नवजोत सिंह सिद्धू ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्टर शेयर कर अपने फैन्स को पोती से मिलवाया था. इसमें उन्होंने बताया कि बच्ची का जन्म 1 अक्टूबर, 2026 को हुआ. इस पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में नाम बताते हुए लिखा, "हम अपने परिवार में आर्या सिद्धू का स्वागत करते हैं."
आर्या नाम संस्कृत शब्द 'आर्य' से जुड़ा हुआ है. इसका अर्थ श्रेष्ठ, सम्मानित या आदरणीय जैसे भावों से जोड़ा जाता है. संस्कृत के संदर्भों में 'आर्य' शब्द का इस्तेमाल किसी सम्मानित या श्रेष्ठ व्यक्ति के लिए किया जाता रहा है. वहीं 'आर्या' फीमेल के लिए एक सम्मानित महिला के अर्थ में भी इस्तेमाल होता है. वहीं संस्कृत डिक्शनरी में 'आर्या' को देवी पार्वती के एक नाम के तौर पर भी दर्ज किया गया है. नवजोत सिंह सिद्धू की पोती के जन्म की खबर सामने आते ही लोगों ने उन्हें खूब बधाइयां दीं.
द ग्रेट इंडियन कपिल शो में खूब एंटरटेन करते हैं नवजोत सिंह सिद्धू
सिद्धू क्रिकेट के मैदान पर कमेंट्री के जरिए एक्टिव है तो वहीं ओटीटी और छोटे पर्दे पर कपिल शर्मा के साथ खूब चर्चा में रहते हैं. वह 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के पांचवें सीजन का भी हिस्सा हैं. नेटफ्लिक्स के इस शो में कपिल शर्मा के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और अर्चना पूरन सिंह भी शामिल है. सिद्धू की शायरी, हंसी-मजाक और अपने खास अंदाज की वजह से शो में उनकी मौजूदगी दर्शकों के बीच काफी दिलचस्पी रहती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं