विज्ञापन

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल को हरी झंडी... मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले

केंद्रीय कैबिनेट ने पांच प्रमुख योजनाओं को मंजूरी दी गई. इसमें क्रेन, बुलडोजर के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने से लेकर असम में नए एयरपोर्ट के निर्माण की मंजूरी शामिल है.

असम में नया एयरपोर्ट और तमिलनाडु में कंटेनर टर्मिनल को हरी झंडी... मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले
इंफ्रास्ट्रक्चर मशीनों से एयरपोर्ट तक 5 प्रमुख योजनाओं को मंजूरी
NDTV
  • केंद्र सरकार ने भारी निर्माण मशीनों को बढ़ावा देने हेतु 11000 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी है
  • तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट पर 4288 करोड़ रुपये की लागत से दूसरा कंटेनर टर्मिनल बनाया जाएगा
  • असम के सिलचर में 2014 करोड़ रुपये की लागत से नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाकर कनेक्टिविटी बेहतर की जाएगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में 19000 करोड़ रुपये से ज्यादा की पांच प्रमुख परियोजनाओं और योजनाओं को मंजूरी दी गई. इनमें सबसे बड़ा फैसला देश में निर्माण और बुनियादी ढांचा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाली भारी मशीनों के निर्माण को बढ़ावा देने से जुड़ा है. इसके अलावा तमिलनाडु में कामराजार पोर्ट  पर टर्मिनल और असम में नए एयरपोर्ट को भी सरकार ने मंजूरी दी है.

1. क्रेन-बुलडोजर जैसी मशीनें बनाने के लिए 11 हजार करोड़ की योजना

केंद्र सरकार ने क्रेन, बुलडोजर, अर्थमूवर, टनल बोरिंग मशीन (TBM) और अन्य बड़े निर्माण उपकरणों के घरेलू निर्माण को बढ़ावा देने के लिए 11000 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है. इसका उद्देश्य भारत को इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरणों के निर्माण का बड़ा केंद्र बनाना और आयात पर निर्भरता कम करना है.

2. तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट पर दूसरा कंटेनर टर्मिनल

केंद्रीय कैबिनेट ने 4,288 करोड़ रुपये की लागत से तमिलनाडु के कामराजार पोर्ट में दूसरे कंटेनर टर्मिनल के निर्माण को मंजूरी दी है. सरकार का कहना है कि कंटेनर ट्रैफिक लगातार बढ़ रहा है और नई सुविधा से तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के उद्योगों और व्यापार को लाभ मिलेगा.

3. असम के सिलचर में नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट

सरकार असम के सिलचर में 2014 करोड़ रुपये की लागत से नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाएगी. इस एयरपोर्ट के निर्माण से नॉर्थ ईस्ट के इलाके में कनेक्टिविटी और बेहतर होगी. इसमें 12,351 वर्गमीटर का टर्मिनल भवन, 2705 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया जाएगा.

4. डाक विभाग की नई स्कीम

मोदी कैबिनेट ने 1141 करोड़ रुपये की पोस्टल ऑपरेशंस स्कीम को मंजूरी दी है. इस योजना के तहत पार्सल कारोबार को बढ़ावा मिलेगा. 67 पार्सल हब विकसित किए जाएंगे. इसके अलावा 519 पार्सल पैकेजिंग यूनिट स्थापित होंगी. ग्रामीण डाकघरों को बिजनेस हब के रूप में विकसित किया जाएगा.

5. एस्टेट मैनेजमेंट स्कीम

डाक विभाग की 491 करोड़ की एस्टेट्स मैनेजमेंट स्कीम को भी मंजूरी मिली है. इस योजना के तहत डाक विभाग की संपत्तियों का बेहतर प्रबंधन, ऐतिहासिक और विरासत डाक भवनों का संरक्षण और डाकघर बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण शामिल है. 

यह भी पढ़ें | सरकारी नौकरी में अब नहीं लगेगी दो बच्चों की शर्त, मध्य प्रदेश सरकार ने खत्म की टू-चाइल्ड पॉलिसी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cabinet Approval, Cabinet Decision, Cabinet Decision News, Cabinet Decision Today, Cabinet Decisions News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com