विज्ञापन

सहवाग-गावस्कर ओपनर, नंबर 4 पर विवियन रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर ने चुनी ऑल टाइम ODI प्लेइंग -11

भारत के महान बल्लेबाज रहे सचिन तेंदुलकर ने ऐसे 11 खिलाड़ियों का चुनाव किया है जिसे उन्होंने सर्वश्रेष्ट प्लेइंग 11 में जगह दी है.

सहवाग-गावस्कर ओपनर, नंबर 4 पर विवियन रिचर्ड्स, सचिन तेंदुलकर ने चुनी ऑल टाइम ODI प्लेइंग -11
सचिन तेंदुलकर की ऑल टाइम ODI XI
X (formerly Twitter)

क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ऐसे 11 महान खिलाड़ियों का चुनाव किया है जिसे उन्होंने अपनी ऑल टाइम  वनडे प्लेइंग 11 में जगह दी है. ओपनर के तौर पर सचिन तेंदुलकर ने वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर का चयन किया है. गावस्कर का चयन करना वनडे इलेवन में फैन्स को हैरान कर गया है. 

बता दें कि गावस्कर ने जहां टेस्ट में 10122 रन बनाए हैं. वहीं, वनडे में उनके नाम 1 शतक और 27 अर्धशतक दर्ज है. गावस्कर ने 108 मैच में 3092 रन बनाए हैं. इसके बाद सचिन की पसंद नंबर 3 पर वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा बने हैं. नंबर 4 पर विवियन रिचर्ड्स को सचिन ने वनडे की ऑल टाइम फेवरेट प्लेइंग 11 में जगह दी है. इसके बाद नंबर 5 पर तेंदुलकर की पसंद जैक कैलिस बने हैं तेंदुलकर ने नंबर 6 पर सौरव गांगुली का चुनाव किया है. 

सचिन ने अपनी बेस्ट वनडे XI में नंबर 7 पर विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर एडम गिलक्रिस्ट को चुना है. स्पिनर के तौर पर सचिन ने अपनी इस खास वनडे टीम में शेन वार्न का चुनाव किया है. नंबर 9 पर सचिन ने वसीम अखरम का चुना है. नंबर 10 पर सचिन की पसंद हरभजन सिंह बने हैं और साथ ही नंबर 11 पर तेंदुलकर ने ग्लेन मैक्ग्राथ को जगह दी है. 

सचिन तेंदुलकर ने चुनी ODI ऑल टाइम प्लेइंग-11

वीरेंद्र सहवाग, सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा, विवियन रिचर्ड्स, जैक कैलिस, सौरव गांगुली, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वार्न, वसीम अकरम, हरभजन सिंह, ग्लेन मैक्ग्राथ

यह भी पढ़ें | वैभव के बैट लोगो फीस देने लगी विराट को टक्कर! 500 % उछाल, इस वजह से अटकी है डील, फिलहाल मिल रहा इतना पैसा

यह भी पढ़ें | पहली बार IPL ऑक्शन में दिखेगी पिता-पुत्र की जोड़ी, सहवाग के बेटे आर्यवीर पर रहेंगी नजरें

यह भी पढ़ें | Asia Cup Rising Stars 2026: वैभव का अगला शिकार श्रीलंका! 4 टीमें, 3 मैच, 1 ट्रॉफी, कौन बनेगा राइजिंग स्टार्स?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sachin Ramesh Tendulkar, Sunil Gavaskar, Virender Sehwag, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com