विज्ञापन

अनंत सिंह की बेटी की शादी के दिन किसकी शादी में पहुंचे नीतीश कुमार? पिता RJD से लड़ चुके चुनाव

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी की चर्चा पूरे देश में हैं. इसमें कई बड़े नेता भी शामिल हुए. लेकिन बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार इस शादी में शामिल नहीं हुए. बुधवार को ही नीतीश कुमार वैशाली जिले में एक दूसरी शादी समारोह में पहुंचे.

अनंत सिंह की बेटी की शादी के दिन किसकी शादी में पहुंचे नीतीश कुमार? पिता RJD से लड़ चुके चुनाव
बुधवार को अनंत सिंह की बेटी की शादी के दिन ही नीतीश कुमार एक दूसरी शादी समारोह में शामिल हुए.
NDTV
वैशाली:

बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की चर्चा पूरे देश में है. 25 नवंबर को मोकामा के नदवां में हुई इस शादी में देश-विदेश से लाखों लोग पहुंचे, जिसमें कई VIP भी शामिल थे. अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में इतनी भीड़ जुटी कि कई किलोमीटर तक लंबी जाम लग गई. हुजूम इतनी भारी जुटी कि वहां आस-पास के इलाके में मोबाइल नेटवर्क ने काम करना बंद दिया. अनंत सिंह की बेटी की शादी में कई बडे़ नेता भी पहुंचे. लेकिन जिस नीतीश कुमार का गुणगान करते अनंत सिंह थकते नहीं है, वो नहीं आए.

नीरज की खिलाफत के कारण जदयू से निष्कासित हो चुके अनंत सिंह

अनंत सिंह की नीतीश कुमार के साथ जुगलबंदी किसी से छिपी नहीं है. लेकिन कुछ महीनों पहले बिहार में हुए विधान परिषद चुनाव में जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध करने के कारण अनंत सिंह अपनी ही पार्टी से किनारे किए जा चुके हैं. पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. 

अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल हुए ललन सिंह

अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विधान परिषद चुनाव के समय हुई खुली सियासी अदावत में नीतीश कुमार के करीबी और मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह अनंत के पक्ष में दिखे थे. हालांकि बाद में उन्होंने भी चुप्पी साध ली. लेकिन आज शिवांगी की शादी में ललन सिंह पहुंचे. अनंत सिंह के साथ उनकी बातचीत भी हुई. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस बीच बुधवार देर रात जदयू ने एक एक्स पोस्ट में बताया कि नीतीश कुमार 25 नवंबर को जदयू के एक नेता की बेटी की शादी में शामिल हुए. मतलब कि जिस दिन अनंत सिंह की बेटी की शादी थी, उसी दिन नीतीश एक दूसरे शादी समारोह में शामिल हुए. 

किसकी शादी में पहुंचे नीतीश कुमार?

दरअसल अनंत सिंह की बेटी की शादी के दिन जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैशाली जिले के महुआ में पार्टी के वरिष्ठ नेता जागेश्वर राय की बेटी के शादी में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने परिजनों को स्नेह - आशीष दिया.

राजद से जदयू में आए जागेश्वर राय

जागेश्वर राय बिहार के वैशाली जिले की महुआ विधानसभा क्षेत्र से बड़े जदयू नेता हैं. वो अभी वर्तमान में जनता दल में प्रदेश महासचिव हैं. जागेश्वर राय ने राजद से राजनीति की शुरुआत की थी. 2010 में महुआ सीट से आरजेडी के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था. लेकिन जनवरी 2019 में वे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जदयू में शामिल हो गए.

कई शिक्षण संस्थान चलाते हैं जागेश्वर राय

जागेश्वर राय शिक्षा के क्षेत्र से भी जुड़े हैं. वो 'जीआरए ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स' व 'जागेश्वर राय आरती B.Ed. कॉलेज' जैसे शिक्षण संस्थानों का संचालन करते हैं. बुधवार को उनकी बेटी डॉ. रितु वर्षा की शादी में नीतीश कुमार सहित कई अन्य नेता शामिल हुए.

यह भी पढ़ें - लाखों लोग, सैकड़ों VIP... अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी के 10 वीडियो में देखें नदवां की पूरी रंगत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh, Anant Singh Daughter Marriage, Anant Singh Daughter Shivangi Singh Wedding, Nitish Kumar, Nitish Kumar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com