विज्ञापन

Video: 15 चौके और 25 छक्के, अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम, 91 गेंदों पर ठोके 233 रन, 50 ओवर में बने 533 रन

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने अपनी पारी में 91 गेंदों का सामना किया, उन्होंने वन-डे डिस्ट्रिक्ट मैच में तरनतारन मेन्स सीनियर टीम के खिलाफ 25 छक्के और 15 चौके लगाए, अभिषेक ने अमृतसर की ओर से खेलते हुए यह तूफानी पारी खेली है.

Video: 15 चौके और 25 छक्के, अभिषेक शर्मा ने मचाया कोहराम, 91 गेंदों पर ठोके 233 रन, 50 ओवर में बने 533 रन
Abhishek Sharma Batting video: अभिषेक शर्मा का धमाका

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने वन-डे डिस्ट्रिक्ट मैच में केवल 91 गेंद पर 233 रन की पारी खेलकर धमाका कर दिया है, अपनी इस तूफानी पारी में अभिषेक ने 15 चौका और 25 छक्के लगाए हैं. अभिषेक ने यह कमाल अमृतसर टीम की ओर से खेलते हुए तरनतारन मेन्स सीनियर टीम के खिलाफ किया है. उनकी तूफानी पारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अभिषेक की तूफानी पारी के दम पर अमृतसर की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 533 रन बनाए. 

अपनी इस तूफानी पारी में अभिषेक ने केवल चौके और छक्के से 210 रन बनाए.
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

अभिषेक शर्मा की पारी की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. बता दें कि हाल ही में अभिषेक खराब फॉर्म में रहे थे, जिसके कारण उनकी खूब आलोचना हुई थी. जिम्बाब्वे  के खिलाफ सीरीज में अभिषेक केवल 1, 8 और 2 रन ही बना सके थे. लेकिन अब भारत आकर वन-डे डिस्ट्रिक्ट मैच में अभिषेक ने अपनी खोई फॉर्म हासिल करने की कोशिश की है. इस मैच में उनके बल्ले से ऐसे-ऐसे शॉट निकने है ंजिसे देखकर यह समझा जा सकत ाहै कि यह बल्लेबाज रनों का कितना भूखा है. 

बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम अब अगला टूर्नामेंट सितंबर में एशियन गेम्स में खेलने वाली है, इस टूर्नामेंट से पहले अभिषेक ने लोकल टूर्नामेंट में ऐसी पारी खेलकर उम्मीद जगाई है कि आने वाला टूर्नामेंट में उनका बल्ला इसी तरह से आग उगलने के लिए तैयार है. फिलहाल, आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका है कि वह पूरी लगन से काम करें. अपनी तैयारी पर फिर से ध्यान दें.

ये भी पढ़ें- 

CWG 2026: बॉक्सर्स ने कराई मेडल की बारिश, रचा इतिहास, 96 साल में पहली बार 7 गोल्ड 3 सिल्वर

Neeraj Chopra: अब कब है नीरज चोपड़ा का अगला इवेंट ? जानें पूरा शेड्यूल

CWG 2026: रिंग में बरपा कहर, भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abhishek Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com