Vaibhav Sooryavanshi's bat logo Fee: यूएई के खिलाफ मंगलवार को 203 रनों की सुनामी पारी के बाद विश्व क्रिकेट जगत अवाक है. लेकिन वैभव हैं कि पिछले तीन साल से SS के मेरठी बल्लों से आग लगाए हुए हैं!जानकारी के अनुसार पिछले कई सालों से कई बड़े ब्रांड वैभव के बल्ले पर अपनी कंपनी का स्टिकर लगाना चाहते हैं, लेकिन बात आगे नहीं ही बनी, लेकिन अब यूएई के खिलाफ सुनामी शतक के बाद ब्रांड वैभव की शर्तों के आगे झुकने को मजबूर हो सकती हैं. और अगर ऐसा होता है, तो वह यहां से बल्ले पर लोगो फीस का छह गुना से भी ज्यादा पैसा वसूलेंगे. IPL 2026 में वैभव के ऐतिहासिक प्रदर्शन (16 पारियों में 776 रन, 237.30 स्ट्राइक रेट, ऑरेंज कैप और MVP) के बाद दिग्गज कंपनी MRF ने वैभव में बहुत रुचि दिखाई थी, लेकिन जून 2026 में आर्थिक व्यावहारिकता और कीमत पर सहमति न बनने के कारण यह बातचीत अटक गई. खबरें ऐसी थीं की वैभव के प्रबंधक कंपनी से सालाना 12 करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे, लेकिन कंपनी इतने पर राजी नहीं थी. यही वजह है कि तभी से दोनों पक्षों के बीच नियमित अंतराल पर जारी बातचीत के बावजूद डील अधर में ही लटकी हुई है.
फिलहाल कर रहे इस कंपनी के बल्लों का इस्तेमाल
सूर्यवंशी फिलहाल मेरठ स्थित SS कंपनी के बल्लों का इस्तेमाल कर रहे हैं. एक बल्ले की कीमत करीब 1.50-2.00 लाख रुपये तक बैठती है. जून 2026 में वैभव आयरलैंड दौरे में बिना स्टिकर के बैट के साथ खेले.
सुनामी शतक के बाद बढ़ सकता है इतना पैसा
जाहिर है कि एक दिन पहले खेली सुनामी पारी के अगले दिन ही किसी भी खिलाड़ी को करार नहीं मिल जाता, लेकिन खिलाड़ी विशेष की कीमत जरूर बढ़ जाती है. जाहिर है कि इस पारी के बाद से MRF वैभव की शर्तों को लेकर झुकेगा, तो मेरठ स्थित SS (सरीन स्पोर्ट्स) का करार पर आगे बढ़ना मुश्किल होगा क्योंकि बल्ला निर्माता कंपनी खिलाड़ियों को एक तय सीमा से ज्यादा पैसा नहीं ही दे पातीं. ऐसे में SS के लिए 2 करोड़ रुपये से आगे बढ़ना मुश्किल होगा. बहरहाल, मौजूदा बाजार मानकों के आधार पर संभावित वृद्धि का गणित इस प्रकार है:-
| संभावित सालाना राशि |
| ₹2 करोड़/वर्ष (SS) के आधार से बढ़ोतरी | अन्य शीर्ष खिलाड़ियों से तुलना | ||||
| टायर कंपनियों की पिछली सीमा (जून 2026) | ₹6 करोड़/वर्ष | +1,100% (12 गुना) | +200% (3 गुना) | रोहित शर्मा (₹3–4 करोड़) और यशस्वी जायसवाल (₹4 करोड़) से अधिक | ||||
| अटका हुआ MRF प्रस्ताव / कैंप की मांग | ₹12 करोड़/वर्ष (वैभव के एजेंटों की मांग) | +2,300% (24 गुना) | +500% (लगभग 6 गुना) | शुभमन गिल (₹8–10 करोड़) से अधिक; विराट कोहली (₹12.5 करोड़) के करीब | ||||
| 204 की पारी के बाद 15%–25% प्रीमियम (आंकलन) | ₹13.8 करोड़ – ₹15 करोड़/वर्ष | ₹15 करोड़ पर +2,900% (30 गुना) | ₹15 करोड़ पर +650% (7.5 गुना) | विराट कोहली के ₹12.5 करोड़ सालाना MRF करार को भी पार कर सकता है |
कुल मिलाकर बात यह है कि...
यदि इस ऐतिहासिक पारी के बाद ₹12 करोड़ सालाना का प्रस्ताव ही पक्का हो जाता है, तो यह उनकी मौजूदा कमाई से +500% से +2,300% (6 से 24 गुना) की छलांग होगी और उन्हें सीधे विराट कोहली के बैट अनुबंध स्तर के करीब ला खड़ा करेगी. वहीं,यदि वैभव का कैंप इस विश्व रिकॉर्ड पारी के दम पर 15% से 25% अतिरिक्त प्रीमियम हासिल करता है, तो यह डील ₹13.8 करोड़ से ₹15 करोड़ सालाना तक जा सकती है.
(((नोट: आंकड़े बाजार/उद्योगों के अनुमान और अलग-अलग स्रोत से प्राप्त जानकारी के आधार पर है)))
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं