विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2020

MS Dhoni के बर्थडे पर विराट कोहली- हार्दिक पंड्या ने यूं किया विश, बोले- 'बुरे समय में आपने साथ दिया.."

एम एस धोनी (MS Dhoni) आज अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं. बर्थडे पर वर्तमान कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) समेत क्रिकेटर ने बधाई संदेश सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

Also Read in
MS Dhoni के बर्थडे पर विराट कोहली- हार्दिक पंड्या ने यूं किया विश, बोले- 'बुरे समय में आपने साथ दिया.."
धोनी के बर्थडे पर क्रिकेटर ने ट्वीट कर किया विश
  • धोनी के बर्थडे पर क्रिकेटर ने किया ट्वीट
  • हार्दिक पंड्या ने कहा- बुरे समय में आपने मेरा साथ दिया
  • विराट कोहली ने भी धोनी के बर्थडे पर किया ट्वीट

HappyBirthdayDhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के सफल कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) आज अपना 39वां बर्थडे मना रहे हैं. बर्थडे पर पूरे क्रिकेट जगत से उन्हें बधाई मिल रही है. भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी धोनी को बधाई देते हुए ट्वीट किया है तो वहीं हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने धोनी के साथ दिसचस्प तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. कोहली ने धोनी के साथ तस्वीर शेयर की. हार्दिक ने अपने ट्वीट में धोनी के लिए प्यारा मैसेज लिखा है. हार्दिक ने कहा कि आपने मेरे बुरे समय में हमेशा साथ दिया है, इसके लिए शुक्रिया. बता दें धोनी भारत के इकलौते कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आईसीसी की तीन बड़े टूर्नामेंट को जीताया है. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 में विश्व कप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू सौरव गांगुली की कप्तानी में 2004 में किया था. भले ही अपने पहले मैच में धोनी बिना कोई रन बनाए आउट हुए लेकिन बाद में भारतीय टीम के कप्तान भी बने और कई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम करने में सफलता पाई.

भारतीय क्रिकेर केदार जाधव ने तो धोनी के बर्थडे पर एक नोट तैयार किया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है. केदार ने धोनी को अपने खास अंदाज में शुक्रिया कहा. 

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शासत्री ने भी धोनी के बर्थडे पर ट्वीट कर उनको बधाई दी है. शास्त्री ने अपने ट्वीट में धोनी को युवा क्रिकेटर कहकर संबोधित किया है. शास्त्री का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

गौरतलब है कि धोनी आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की ओर से खेले थे. तब से लेकर अबतक वो टीम इंडिया से बाहर हैं. कोरोना वायरस के कारण आईपीएल भी स्थगित है, जिसके कारण फैन्स उन्हें मैदान पर खेलते हुए नहीं देख पा रहे हैं.

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahendra Singh Dhoni, Virat Kohli, Hardik Himanshu Pandya, Kedar Mahadav Jadhav, Kuldeep Yadav, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com