Mohammed Shami Video Viral: वर्ल्ड कप (World Cup 2023) में भारत ने साउथ अफ्रीका (IND vs SA) को बड़े ही आसानी के साथ हरा दिया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और 326 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके बाद साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज एक के बाद पवेलियन लौटते चले गए और केवल 83 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत ने यह मैच 243 रनों से जीत लिया. भारत की इस जीत में विराट कोहली ने शानदार 101 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं दूसरी ओर रवींद्र जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की और 5 विकेट लेने में सफल रहे. भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अबतक अजेय रही है और 8 मैच जीतने का कमाल कर दिखाया है.
बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत के गेंदबाजों का भी कमाल देखने को मिली, खासकर मोहम्मद शमी ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से महफिल ही लूट ली. मैच में शमी ने 4 ओवर की गेंदबाजी की और 2 विकेट लेने में सफल रहे. बता दें कि मैच के बाद शमी ने साउथ अफ्रीकी टीम का भरपूर मजाक उड़ाया. दरअसल, मैच के बाद शमी ने स्टार स्पोर्ट्स के बात की और मोहम्मद कैफ के सवाल का ऐसा जवाब दिया जिसने महफिल लूट ली.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: नाथन लियोन की भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच होगा World Cup 2023 का फाइनल
हुआ ये कि शमी से कैफ ने पूछा कि, 'अब कोई दूसरी टीम लेकर आए क्या आपने सबको हरा दिया." इस सवाल पर मोहम्मद शमी ने रिएक्ट किया और कहा, "हर बार 400 पार करने वालों का हाल देखो". शमी ने जैसे ही इतना कहा कैफ हंसने लग जाते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. मैच में जहां उनकी गेंदबाजी तो कमाल की थी ही बल्कि जब उन्होंने रस्सी वैन डेर ड्यूसेन को lbw आउट हुआ उस समय भारतीय गेंदबाज ने कुछ ऐसा किया जिसकी चर्चा पूरा सोशल मीडिया कर रहा है.
“Har baar 400 paar karne walo ka haal dekho”
— Cricketopia (@CricketopiaCom) November 6, 2023
~ Shami pic.twitter.com/V3IxU0bsEV
दरअसल, हुआ ये कि साउथ अफ्रीकी पारी के 14वें ओवर की पहली ही गेंद पर रस्सी वैन डेर ड्यूसेन को शमी ने चकमा दे दिया और गेंद सीधे बल्लेबाज के पैड पर लगी. जिसके बाद शमी ने आउट की अपील की जिसे अंपायर ने नकार दिया. लेकिन इसके तुरंत बाद शमी ने जो किया उसने फैन्स का दिल जीत लिया. हुआ ये कि जैसे ही अंपायर ने बल्लेबाज को आउट नहीं दिया वैसे ही शमी ने खुद से ही अंपायर की ओर देखकर DRS लेने की अपील करने लगे. शमी ने कप्तान रोहित की ओर देखा भी नहीं था. वहीं, दूसरी ओर विकेटकीपर केएल राहुल ने भी रोहित को DRS लेने की बात कही. जब जाकर रोहित ने DRS लिया.
रोहित का DRS लेने का फैसला सही साबित हुआ और रासी वैन डेर डुसेन LBW आउट करार दे दिए गए. लेकिन शमी के इस एक्ट ने फैन्स का दिल जीत लिया, आईसीसी ने भी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं