Mohammad Amir : पाकिस्तान के बायें हाथ के विवादित तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का फैसला बदल लिया है और वह जून में होने वाले टी20 विश्व कप में चयन के लिये उपलब्ध होंगे. आमिर को स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों में 2010 से 2015 के बीच प्रतिबंध झेलना पड़ा था और वह कुछ समय के लिये जेल भी गया था, । उसने 2021 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था . वह दुनिया भर में टी20 लीग खेल रहा है और अब मोहसिन नकवी की अध्यक्षता वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उसे वापसी के लिये मना लिया है.
आमिर ने एक्स पर लिखा ,‘‘पाकिस्तान के लिये खेलना सपना है । जिंदगी में कई बार ऐसे मोड़ आते हैं कि हमें अपने फैसले बदलने पड़ते हैं । मेरे और पीसीबी के बीच सकारात्मक बात हुई है और उन्होंने मुझे यह महसूस कराया है कि पाकिस्तान क्रिकेट को मेरी जरूरत है और मैं अभी भी खेल सकता हूं . आमिर ने पाकिस्तान के लिये आखिरी टी 20 मैच अगस्त 2020 में मैनचेस्टर में खेला था
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को पूरी उम्मीद है कि वह अगले साल चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने में कामयाब होगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) का एक दल इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए चल रही तैयारियों का मुआयना करने के लिए सोमवार को पाकिस्तान पहुंचने वाला है. आईसीसी (ICC) दल में एक सुरक्षा विशेषज्ञ भी शामिल होगा जो सभी प्रस्तावित स्थलों विशेषकर कराची, लाहौर और रावलपिंडी का दौरा करेगा.
ये भी पढ़े- IPL 2024 Points Table : राजस्थान और गुजरात की जीत के बाद बदल गई प्वाइंट्स टेबल की सूरत, CSK नहीं बल्कि यह टीम है नंबर वन पर
ये भी पढ़े- Rohit Sharma: गुजरात से मिली हार के बाद रोहित ने नए कप्तान हार्दिक पंड्या को दी नसीहत, आकाश अंबानी देखते रह गए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं