- मलिंगा जैसा है मथीसा का बॉलिंग एक्शन
- कॉलेज गेम में किया कमाल का प्रदर्शन
- केवल सात रन देकर 6 विकेट झटके
Matheesha Pathirana: लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को श्रीलंका क्रिकेट के दिग्गज दूसरे शब्दों में कहें तो सर्वकालीन सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार किया जाता है. अजीबोगरीब एक्शन वाले मलिंगा को यॉर्कर और स्लोअर बॉल फेंकने में गजब की महारत हासिल है. अपनी गेंदबाजी की बदौलत मलिंगा श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) को कई चमत्कारी जीत दिला चुके हैं. बहरहाल मलिंगा अब 36 वर्ष के हो चुके हैं, वे अपने क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. ऐसे में श्रीलंकाई क्रिकेट में इस समय सवाल उठ रहा है, मलिंगा के बाद कौन? ऐसा लगता है कि 17 साल के मथीसा पातिराना (Matheesha Pathirana) के रूप में इस सवाल का जवाब मिल गया है. खास बात यह है कि मलिंगा की तरह पातिराना भी स्लिंगी एक्शन से बॉलिंग करते हैं.
टीम इंडिया में नंबर 4 पर बल्लेबाज की हो रही तलाश, Suresh Raina बोले, 'मैं हूं ना'
17 Year old Matheesha Pathirana from Kandy, Sri Lanka reminds us of someone ...#SlingaMalinga#Summer2019 #cricket pic.twitter.com/M86DWQnwb1
— ABHINAV (@abhinavsingh_27) September 27, 2019
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कैंडी के मथीसा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें उनकी गेंदबाजी के आगे बल्लेबाज एक के बाद एक समर्पण करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में मथीसा पातिराना की गेंदबाजी पर मलिंगा की छाप साफ तौर पर देखी जा सकती है. उनकी बेहतरीन यॉर्कर को विपक्षी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं है. कॉलेज के गेम में मथीसा ने केवल 7 रन देकर छह बल्लेबाजों के विकेट हासिल किए. वे कैंडी के ट्रिनिटी कॉलेज के लिए खेलते हैं.
छरहरे मथीसा Matheesha Pathiranaने अगर आगे भी ऐसा प्रदर्शन जारी रखा तो वे भविष्य में लसिथ मलिंगा के विकल्प साबित हो सकते हैं. गौरतलब है कि 36 वर्ष के मलिंगा (Lasith Malinga) ने 30 टेसट, 226 वनडे और 76 टी20 मैच खेले हैं. उनके नाम पर टेस्ट में 101, वनडे में 338 और टी20 मैचों में 104 विकेट दर्ज हैं. मलिंगा टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और केवल वनडे इंटरनेशनल खेलते हैं.
वीडियो: विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ मतभेद से किया इनकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं