Sri Lanka Vs West Indies: श्रीलंका और वेस्टइंडीज (SL vs WI) के बीच पहला टी-20 (SL vs WI 1st T20) मुकाबला खेला गया. जिसमें वेस्टइंडीज ने ये मुकाबला 25 रन से जीत लिया. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन की पारी खेली. जवाब में श्रीलंका सिर्फ 171 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज की तरफ से 5 विकेट लेने वाले ओशेन थॉमस को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. मैच में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) ने शानदार यॉर्कर मारकर आंद्रे रसल (Andre Russell) को क्लीन बोल्ड कर दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने शानदार बल्लेबाजी की. लेंडल सिमन्स की 67 रन की पारी के बाद आंद्रे रसल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने 14 गेंद पर 35 रन की शानदार पारी खेली. उनकी इस पारी में 4 छक्के और 2 चौके शामिल थे. एक तरफ रसल रन बरसा रहे थे तो दूसरी तरफ सिमन्स 59 रन बनाकर खेल रहे थे.
पाकिस्तान से भारत आकर Jonty Rhodes ने लगाई गंगा में डुबकी, हरभजन सिंह बोले- 'अच्छा लगा कि आप...'
ऐसे में श्रीलंका को विकेट की जरूरत थी. जो दिलाई लसिथ मलिंगा ने. 16वां ओवर डालने आए मलिंगा ने दूसरी ही गेंद पर आंद्रे रसल को यॉर्कर गेंद डाली और बोल्ड कर दिया. उनकी यॉर्कर के सामने आंद्रे रसल भी घबरा गए थे.
'टिकटॉक की Kiara Advani' बनीं इंटरनेट सेंसेशन, कबीर सिंह की प्रीति बनकर मचाया धमाल, देखें Video
देखें Video:
Malinga at his absolute best #SLvWI pic.twitter.com/fvnRq54D4r
— SANDEEP (@SanjuRo45_) March 4, 2020
श्रीलंका 197 रन का पीछा करने उतरा तो वो कुछ खास नहीं कर पाए. ओशेन थॉमस एक के बाद एक विकेट लेते गए. श्रीलंका की तरफ से कुशल परेरा ने सबसे ज्यादा 66 रन की पारी खेली. उनके अलावा, वनिंदु हसरंगा ने 44 रन की पारी खेली. दोनों के बीच दूसरा और आखिरी टी-20 6 मार्च को खेला जाएगा. क्लीनस्वीप से बचने के लिए श्रीलंका को ये मैच जीतना जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं