विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2022

Legend league cricket: गांगुली LLC के जरिए 7 साल बाद मैदान पर खेलते दिखेंगे, लीग के बारे में डिटेल से जान लें

LLC के पहले संस्करण में कई भारतीय पूर्व दिग्गज खेलते दिखाई पड़े थे. और एक बार फिर से पूर्व क्रिकेटरों ने अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया है.

Legend league cricket: गांगुली LLC के जरिए 7 साल बाद मैदान पर खेलते दिखेंगे, लीग के बारे में डिटेल से जान लें
  • लीग का पहला संस्करण इसी साल जनवरी में हुआ था
  • कई भारतीय दिग्गजों ने लिया था हिस्सा
  • इस साल अभी तक 53 दिग्गजों ने की खेलने की पुष्टि
नई दिल्ली:

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly will return on ground) करीब सात साल के बाद क्रिकेट मैदान पर बल्ले से जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं.  गांगुली ने अपना आखिरी प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबला करीब सात साल पहले थे, लेकिन अब वह इस लीग के दूसरे संस्करण में खेलते दिखाई पड़ेंगे. एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार एलएलसी ने अभी तक 53 खिलाड़ियों के नामों की पुष्टि कर दी है. इनमें इयॉन मोर्गन, वीरेंद्र सहवाग, मुरलीधरन, मिस्बाह-उल-हक, जोंटी रोड्स, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, शेन वॉटसन, रॉस टेलर और डेल स्टेन जैसे नाम भी शामिल हैं. 

इस समयावधि में खेला जाएगा टूर्नामेंट

लीजेंड लीग क्रिकेट का आयोजन सितम्बर 17 से अक्टूबर तक तक होगा. 

इन शहरों में होगा आयोजन

लीग के मैच 8 शहरों में आयोजित होंगे. इनमें कोलकाता, लखनऊ, दिल्ली, जोधपुर  और राजकोट और कटक में से एक किसी एक शहर में आयोजित होगा. अगर, सरकार मंजूरी दे देती है, तो इस लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ी भी खेलते दिखायी पड़ेंगे. 

यह है पहले सीजन की कहानी

टूर्नामेंट का पहला सीजन इसी साल जनवरी में मस्कट खेला गया था. तब टूर्नामेंट में तीन टीमों ने हिस्सा लिया था. ये टीमें इंडिया महाराजास, वर्ल्ड जियांट्स और एशिया लॉयंस थी. इनके बीच सात मैच खेले गए थे. मोहम्मद कैफ ने महाराजा का नेतृत्व किया था, जबकि डारेन सैमी जियांट्स के कप्तान थे. लॉयंस की कप्तानी मिस्बाह ने की थी.

ये दिग्गज थे लीग के एंबैसडर
भारतीय महिला खिलाडडी झूलन गोस्वामी के अलावा अमिताभ बच्चन लीग के ब्रांड एंबैसडर थे. रवि शास्त्री लीग के कमिश्नर हैं, जबकि वसीम अकरम एपेक्स काउंसिल के सदस्य हैं. जनवरी में हुई इस लीग को खासा जोर-शोर से देखा गया था. और फैंस पूर्व क्रिकेटरों को देखकर बहुत ही खुश थे. 

स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sourav Ganguly, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com