Border 2 Box Office Collection Live Updates: सनी देओल की बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस विजयी सफर जारी है. सनी पाजी की दहाड़ ने दिखा दिया है वह देश के सबसे बड़े एक्शन हीरो हैं. उनकी फिल्म बॉर्डर 2 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन उसके बाद से ही इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की धूम मचाकर रख दी है. 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है. बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 32.10 करोड़ रुपये, बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 40.59 करोड़ रुपये, बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 57.20 करोड़ रुपये और बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 63.59 करोड़ रुपये, बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5 23.31 करोड़ रुपये, बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 15.04 करोड़ रुपये, बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7 13.14 करोड़ रुपये, बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 12.53 करोड़ रुपये, बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 9 20.17 करोड़ रुपये और बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 10 कितना कितना रहा, आइए जानते हैं.
वैसे फिल्म सात दिन में 244.97 करोड़ रुपये कमा चुकी है. बॉर्डर 2 बजट लगभग 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी 300 करोड़ रुपये हो चुका है. इस तरह फिल्म अपने बजट को वसूल चुकी है और अब प्रॉफिट की ओर कदमताल कर रही है.
बॉर्डर 2 का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है. फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ, मेधा राणा, सोनम बाजवा और मोना सिंह लीड रोल में हैं. फिल्म गुलशन कुमार एंड टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत है, जो जे.पी. फिल्म्स के साथ साझेदारी में बनी है. इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है. 1997 की क्लासिक ‘बॉर्डर' की स्पिरिचुअल सीक्वल होने के कारण यह फिल्म पहले से ही काफी चर्चा में थी. यह 2026 की पहली मेगा-हिट फिल्म साबित हो रही है. बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स में जानते हैं कि फिल्म ने छठे दिन कितना कलेक्शन किया. बॉर्डर 2 वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन रहा है और फिल्म की क्या संभावनाएं हैं.
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लाइव अपडेट्स | Border 2 Box Office Collection Day Live Updates
Border 2: अहान शेट्टी ने बॉर्डर 2 की फोटो की शेयर, पूछा ये सवाल
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर 10वें दिन 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है. फिल्म के एक्टर अहान शेट्टी ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कुछ फोटो शेयर की हैं और इनके साथ ही फैन्स के पूछा है कि आपने ये फिल्म देखी या नहीं. उनकी इस पोस्ट पर फैन्स ने दिल खोलकर कमेंट किए हैं.
Border 2 Box Office Collection Day 10: 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के पार सनी देओल की फिल्म
सनी देओल की बॉर्डर 2 10वें दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर चुकी है. फिल्म की मेकर टी-सीरीज ने 10वें दिन के फाइनल नंबर जारी कर दिए हैं. बॉर्डर 2 ने दूसरे रविवार को 24.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है.
The impact of this story only gets stronger 💪🏼
— T-Series (@TSeries) February 2, 2026
Book your tickets now!
🔗- https://t.co/fMuP9ZRuHR#Border2 running successfully in cinemas worldwide.@iamsunnydeol @Varun_dvn @diljitdosanjh @ahanshetty28 #BhushanKumar #JPDutta @RealNidhiDutta #KrishanKumar @SinghAnurag79… pic.twitter.com/tossy52QWr
Border 2 Box Office: 250 करोड़ पार हुई बॉर्डर 2, फैंस बोले- 500 करोड़ होगी कमाई
बॉर्डर 2 के 8 दिनों के कलेक्शन की जानकारी टीसीरीज ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर दे दी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि 8 दिनों में भारत में सनी देओल की फिल्म ने 257.50 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है.
Border 2 Success: सनी देओल ने बॉर्डर 2 का मनाया जश्न, अपनी लाइफ के बाहुबली से मिलवाया
सनी देओल ने बॉर्डर 2 की कामयाबी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी टीम के साथ जश्न मनाते और केक काटते हुए नजर आ रहे हैं.
Border 2 Box Office Collection Day 8: शुक्रवार को भी नहीं रुकी बॉर्डर 2 की कमाई
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, भारत में 235.25 करोड़ का आंकड़ा 7 दिनों में बॉर्डर 2 ने पार किया है. जबकि 8वें दिन कमाई 11 करोड़ रही है. वहीं इंडिया ग्रॉस 281.5 करोड़ हो गया है.
Border 2 Box Office Collection Day 8: बॉर्डर 2 आठवें दिन भी कर रही है बंपर कमाई
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' ने एक हफ्ते बॉक्स ऑफिस जमकर कमाई की. आठवें दिन के रात 9 बजे तक इस एक्शन फिल्म की कमाई 9.27 पहुंच गई है. सुबह तक इस आंकड़ें में और इजाफा देखने को मिल सकता है.
Border 2 Box Office Collection Day 8: सात करोड़ के पार पहुंची बॉर्डर 2 की कमाई
'बॉर्डर 2' लगातार सिनेमाघरों में बंपर कमाई कर रही है. सनी देओल की इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. फिल्म ने एक हफ्ते पूरे कर लिए हैं और बॉर्डर 3 ने 8.30 बजे तक 7.7 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
Border 2 Box Office Collection Day 8: 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8, आठ बजे तक किया इतना कलेक्शन
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ एक हफ्ता हो चुका है और एक हफ्ते में फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है. हालांकि आठवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है. शाम आठ बजे तक बॉर्डर 2 ने 6.3 करोड़ रुपये की कमाई की है.
Border 2 Box Office Collection Day 8: 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8, सात बजे तक किया इतना कलेक्शन
सनी देओल की बॉर्डर 2 का आठवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है. सैकनिल्क ने सात बजे तक के आंकड़े जारी कर दिए हैं. फिल्म ने 6 करो़ड़ 30 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
Border 2 Box Office Collection Day 8: 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8 कैसा रहा?
सनी देओल की बॉर्डर 2 के लिए ये हफ्ता काफी जरूरी है. फिल्म का सैकनिल्क ने छह बजे तक का कलेक्शन रिलीज कर दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने छह बजे तक 5.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
Border 2 Box Office Collection Day 8: बॉर्डर 2 ने शुक्रवार चार बजे तक किया इतना कलेक्शन
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर आज यानी 30 जनवरी को आठवां दिन है. अगर फिल्म को 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना है तो उसके लिए ये वीकेंड बेहद जरूरी है. सैकनिल्क ने फिल्म का आठवें दिन का शुरुआती बॉक्स आफिस कलेक्शन दे दिया है. फिल्म ने आठवें दिन 3.14 करोड़ रुपये का कलेक्श किया है.
बॉर्डर 2 को मिल रहे प्यार के बीच सनी देओल का नया वीडियो वायरल
सनी देओल ने 29 जनवरी को अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने दर्शकों को बॉर्डर 2 को इतना प्यार देने के लिए शुक्रिया कहा. सनी के इस वीडियो पर भी फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं.
Border 2 Box Office Collection Day 8: दूसरे शुक्रवार को भी बॉक्स ऑफिस पर छाए सनी देओल
वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और सनी देओल मिलकर अपने दूसरे शुक्रवार भी धूम मचा रहे हैं. सैकनिल्क पर मौजूद आंकड़ों की मानें तो मर्दानी 3 की रिलीज के बावजूद बॉर्डर 3 का जलवा कायम है और फिल्म ने दोपहर एक बजे तक 67 लाख का बिजनेस कर लिया है.
Border 2 Worldwide Collection 7 Days: बॉर्डर 2 दुनियाभर में कितनी कमाई कर चुकी है?
बॉर्डर 2 के भारत में हुई कमाई के आंकड़े तो आपने जान लिए. अब जरा दुनियाभर में हुई कमाई का आंकड़ा भी जान लीजिए. सैकनिल्क पर मौजूद डेटा के मुताबित इस फिल्म ने दुनियाभर में 309.50 करोड़ की कलेक्शन कर ली है.
बॉर्डर 2 ने सातवें दिन कितने करोड़ कमाए ?
आपने बॉर्डर 2 के सात दिनों की कलेक्शन तो जान ली. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉर्डर 2 ने सातवें दिन कितने करोड़ की कमाई की. सैकनिल्क पर दिए गए आंकड़े के मुताबिक सनी देओल के लीड रोल वाली फिल्म ने 11.25 करोड़ की कमाई की.
बॉर्डर 2 के बीच गदर का क्रेज, जम्मू में बीच सड़क में चल रही फिल्म, पहले नहीं देखा होगा ऐसा सीन
सोशल मीडिया पर जम्मू से एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि जम्मू के एक चौराहे पर सनी देओल की फिल्म गदर चल रही है और आते-जाते लोग देख रहे हैं.
People of Jammu watching Sunny Deol's Gadar on street.
— Abhishek (@vicharabhio) January 29, 2026
This is not any PR activity, this is genuine love from the audience for SD. pic.twitter.com/oa2VbQslVA
Border 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 7 दिन में कमाए इतने करोड़
बॉर्डर 2 मेकर्स ने फिल्म की कमाई एक ऑफीशियल नंबर जारी किया है. इसे देखकर साफ है कि फिल्म को लेकर क्रेज जल्द खत्म होने का नाम नहीं लेने वाला.
A story of courage that has found its place in the audience’s hearts 🔥
— T-Series (@TSeries) January 30, 2026
Book your tickets now!
🔗- https://t.co/fMuP9ZRuHR#Border2 in cinemas worldwide.@iamsunnydeol @Varun_dvn @diljitdosanjh @ahanshetty28 #BhushanKumar #JPDutta @RealNidhiDutta #KrishanKumar @SinghAnurag79… pic.twitter.com/2Jk28w6RGh
Border 2 के लिए मुसीबत बनेगी मर्दानी 3?
एक तरफ सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 एक हफ्ते पूरे होने का जश्न मना रही है. बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन भी तूफानी चल रही है. इस बीच आज यानी कि 30 जनवरी को रानी मुखर्जी अपनी फिल्म मर्दानी 3 के साथ सिनेमाघरों में आ रही हैं. इन दोनों ही फिल्मों का कोई मुकाबला नहीं. यह कहना भी जल्दबाजी होगा कि मर्दानी 3 देशभक्ति की भावना से लैस बॉर्डर 2 के लिए खतरा होगी.
Border 2 Box Office: आया दूसरा शुक्रवार, बॉर्डर 2 बनाएगी नया रिकॉर्ड?
बॉर्डर 2 को हफ्ता भर बीत गया है. वहीं अब दूसरा शुक्रवार आ गया है, जिसके साथ ही सनी देओल की फिल्म कई रिकॉर्ड तोडेगी. लेकिन 7 दिनों में कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बॉर्डर 2 ने 224.25 करोड़ की कमाई हासिल की है. जबकि इंडिया ग्रॉस 268.5 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड आंकड़ा 308.5 करोड़ हुआ है.
Border 2 Advance Booking Box Office Collection day 7: 9 बजे तक सनी देओल की बॉर्डर 2 ने कमा लिए इतने करोड़
सातवें दिन भी बॉर्डर 2 की कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही और एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से हो रही है. 29 जनवरी शाम 9 बजे तक भी फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला. जहां 8 बजे तक फिल्म का कलेक्शन 7.97 करोड़ रुपए था, वहीं 9 बजे यह आंकड़ा 9.17 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. यह आंकड़े Sacnilk से लिए गए हैं.
Border 2 Advance Booking Box Office Collection day 7: बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग में हर घंटे हो रहा है इजाफा
बॉर्डर 2 हर दिन सिनेमाघरों में बेहतरीन कमाई कर रही है. फिल्म अच्छी एडवांस बुकिंग भी हासिल की है. सैकनिल्क के मुताबिक 29 जनवरी शाम 8 बजे तक सनी देओल की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 7.97 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
Border 2 Advance Booking Box Office Collection day 7: 7 बजे तक बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग में जुटाए इतने रुपये
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 को सातवें दिन भी एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है. सैकनिल्क ने 29 जनवरी शाम 7 बजे तक के आंकड़े रिलीज कर दिए हैं. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में एडवांस बुकिंग में लगभग 6.79 रुपये की कमाई कर ली है.
Border 2 Advance Booking Box Office Collection day 7: बॉर्डर 2 की 5 बजे तक की एडवांस बुकिंग
बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग को लेकर सैकनिल्क ने 29 जनवरी शाम 6 बजे तक के आंकड़े रिलीज कर दिए हैं. एडवांस बुकिंग में लगभग चार करोड़ 61 लाख रुपये कमा लिए हैं. बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी.
Border 2 Advance Booking Box Office Collection day 7: बॉर्डर 2 की 4 बजे तक की एडवांस बुकिंग
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' एडवांस बुकिंग कलेक्शन हौसले बढ़ाने वाले हैं. सैकनिल्क ने 29 जनवरी दोपहर चार बजे तक के एडवांस बुकिंग के आंकड़े जारी कर दिए हैं. फिल्म ने लगभग तीन करोड़ 60 लाख रुपये कमा लिए हैं. फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी.
Border 2 Advance Booking Box Office Collection day 7: बॉर्डर 2 की तीन बजे तक की एडवांस बुकिंग
बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं. सैकनिल्क ने 29 जनवरी दोपहर तीन बजे तक एडवांस बुकिंग में लगभग दो करोड़ 70 लाख रुपये कमा लिए हैं. 23 जनवरी को रिलीज हुई थी 'बॉर्डर 2'.
Sunny Deol on Border 2 Success: बॉर्डर 2 के सक्सेस पर सनी देओल की लेटेस्ट
सनी देओल ने बॉर्डर 2 के सक्सेस पर एक पोस्ट शेयर की है. इस वीडियो में सनी देओल कहते हैं कि आवाज कहां तक गई. आपके दिलों तक. आपको मेरी बॉर्डर 2 बहुत पसंद आई, थैंक यू वेरी मच. लव यू ऑल. उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा है, 'मेरी आपकी, हमारी बॉर्डर 2 को इतना प्यार देने के लिए आप सबको बहुत प्यार.'
Meri, aapki , Hamari #Border2 ko itna pyaar dene ke liye , aap sab ko bohot ❤️❤️❤️🤗🤗🤗
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) January 29, 2026
🫡🫡🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/0WrTk6gL2A
Border 2 Advance Booking Box Office Collection day 7: बॉर्डर 2 की दो बजे तक की एडवांस बुकिंग
बॉर्डर 2 की एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं. सैकनिल्क ने 29 जनवरी दोपहर 2 बजे तक एडवांस बुकिंग में लगभग एक करोड़ 25 लाख रुपये कमा लिए हैं. बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी.
Border 2 Box Advance Booking Office Collection day 7: बॉर्डर 2 की 12 बजे तक की एडवांस बुकिंग
बॉर्डर 2 की 12 बजे तक की एडवांस बुकिंग के नंबर आ गए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक, सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने सातवें दिन यानी 29 जनवरी को 12 बजे तक 73 लाख रुपये एडवांस बुकिंग में कमाए हैं.
Border 2 Final Box Office Collection day 6: बॉर्डर 2 छठे दिन 230 करोड़ के पार
'बॉर्डर 2' 23 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस वीकेंड पर रिलीज हुई थी. पहले दिन शुक्रवार को इसने 32.10 करोड़ रुपये कमाए. शनिवार को कलेक्शन बढ़कर 40.59 करोड़ हो गया. रविवार को 57.20 करोड़ और गणतंत्र दिवस (सोमवार) पर पीक पर पहुंचकर 63.59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. मंगलवार (पांचवां दिन) को वीकडे होने के बावजूद फिल्म ने 23.31 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे टोटल NBOC 216.79 करोड़ हो गया. बुधवार (छठा दिन) को कलेक्शन 15.04 करोड़ रहा, जिससे कुल भारत NBOC 231.83 करोड़ पहुंच गया. टी-सीरीज ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'गर्व से खड़ा है हिंदुस्तान!'
A story that Hindustan has truly made its own 🇮🇳
— T-Series (@TSeries) January 29, 2026
Book your tickets now!
🔗- https://t.co/fMuP9ZRuHR#Border2 in cinemas worldwide.@iamsunnydeol @Varun_dvn @diljitdosanjh @ahanshetty28 #BhushanKumar #JPDutta @RealNidhiDutta #KrishanKumar @SinghAnurag79 @ShivChanana… pic.twitter.com/Ddwhpa2NwK
क्या Border 2 में Arijit Singh को जबरदस्ती गाना पड़ा गाना?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों में दावा किया जा रहा है कि अरिजीत सिंह (Arijit Singh) से 'बॉर्डर 2 (Border 2)' के देशभक्ति गाने 'घर कब आओगे' को जबरदस्ती गवाया गया. इस गाने में अरिजीत के अलावा सोनू निगम, रूप कुमार राठौड़, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ ने भी आवाज दी है. एक रेडिट यूजर ने सवाल उठाया कि अगर ये सच नहीं तो अरिजीत म्यूजिक प्रमोशन में क्यों नहीं दिखे, जबकि टी-सीरीज सोनू निगम और आदित्य रिखारी को ज्यादा प्रमोट कर रही है. इन अफवाहों पर फिल्म के को-प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने 'हिंदुस्तान टाइम्स' से बातचीत में साफ कहा, "प्लीज अरिजीत से फोन करके पूछिए, ये सब बकवास बातें हैं."
Border 2 Box Advance Booking Office Collection day 7: बॉर्डर 2 की सुबह 10 बजे तक की एडवांस बुकिंग
बॉर्डर 2 की सुबह 10 बजे तक की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट आ गई है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ की फिल्म ने सातवें दिन यानी 29 जनवरी को सुबह 10 बजे तक 25 लाख रुपये एडवांस बुकिंग में कमाए लिए हैं. इसकी जानकारी सैकनिल्क ने दी है.
Border 2 Advance Booking Box Office Day 7 (29 January): सनी देओल की बॉर्डर 2 की 7वें दिन के एडवांस बुकिंग के शुरुआती रुझान
बॉर्डर 2 की छठे दिन के फाइनल कलेक्शन का इंतजार किया जा रहा है. लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म छठे 13-14 करोड़ के बीच कलेक्शन कर सकती है. लेकिन इसी बीच ट्रेड साइट सैकनिल्क सनी देओल की फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर लगातार अपडेट दे रही है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 29 जनवरी सुबह नौ बहजे तक 11 लाख रुपये एडवांस बुकिंग में कमा लिए थे. देखना यह है कि सातवें दिन का ये कलेक्शन कहां तक जाता है.
Border 2: सुनील शेट्टी ने अभी तक क्यों नहीं देखी बॉर्डर 2? बेटे के लिए मांगी है मन्नत
सुनील शेट्टीने 1997 में आई 'बॉर्डर' में कैप्टन भैरव सिंह का रोलन किया था. उन्होंने अभी तक बॉर्डर 2 नहीं देखी है. ये ताज्जुब की बात है क्योंकि फिल्म में उनका बेटा अहान शेट्टी भी है. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सुनील शेट्टी ने बताया कि वो साढ़े तीन घंटे थियेटर के बाहर बैठे रहे जबकि उनकी पत्नी माना, बेटी अथिया शेट्टी और दामाद के एल राहुल ने अहान के साथ बैठकर फिल्म देखी. सुनील ने कहा, मैंने पहले दिन से ही कह दिया था कि मैं बॉर्डर 2 तब तक नहीं देखूंगा जब तक कि वो वर्ल्डवाइड 500 करोड़ की कमाई नहीं कर लेती. मैंने अहान के लिए मन्नत मांगी हुई है.
Border 2 Box Office Collection Day 6: जानें सनी देओल की फिल्म का कलेक्शन
बॉर्डर 2 के छठे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के फाइनल नंबर अभी नहीं आए हैं. लेकिन सैकनिल्क और कोई मोई ने फिल्म को लेकर अनुमानित आंकड़े जारी कर दिए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म छठे दिन 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. जबकि कोई मोई के मुताबिक फिल्म 13-14 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है.
Border 2 Box Office Collection Day 6: सनी देओल की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धूम, बनेगी अगली धुरंधर?
Border 2 की कलेक्शन की बात करें तो सेकनिल्क पर मौजूद ताजा अपडेटेड आंकड़ों में सनी देओल की इस फिल्म का कलेक्शन 213 करोड़ बताया जा रहा है. ये बॉर्डर की इंडिया में 6 दिन की नेट कलेक्शन के आंकड़े हैं.
Border 2 Box Office Collection Day 6: 10 करोड़ को पार हुई बॉर्डर 2
सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी ने अपने छठे दिन कमाल कर दिया है. बुधवार रात 9 बजे तक इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10.52 कमाई कर ली है. इससे उम्मीद की जा रही है कि बॉर्डर 2 अपने छठे दिन भी कमाल करने वाली है.
Border 2 Box Office Collection Day 6: सनी देओल की फिल्म में हुई बढ़त
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' को लेकर लगातार बॉक्स ऑफिस पर नंबर बढ़ते जा रहे हैं. शाम आठ बजे तक सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.98 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
Border 2 Box Office Collection Day 6: सनी देओल की बॉर्डर 2 के आने लगे चौंकाने वाले नंबर
सनी देओल की 'बॉर्डर 2' का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिल जीतने वाला आ रहा है. सैकनिल्क लगातार फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन से जुड़े नंबर दे रहा है और अब सात बजे तक के नंबर आ चुके हैं. अगर ताजे आंकड़ों की बात करें तो फिल्म छठे दिन अभी तक लगभग 7.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है.
Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 6: बॉर्डर 2 एडवांस बुकिंग लेटेस्ट अपडेट
बॉर्डर 2 को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सनी देओल की फिल्म के छह बजे तक के एडवांस बुकिंग के नंबर आ चुके हैं. सैकनिल्क के मुताबिक 6.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस तरह फिल्म सॉलिड छठे दिन की ओर बढ़ रही है.
Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 6: बॉर्डर 2 एडवांस बुकिंग डे 6, जानें सनी की फिल्म कैसा करेगी कमाल
बॉर्डर 2 एडवांस बुकिंग को लेकर सैकनिल्क का लेटेस्ट अपडेट आ गया है. सनी देओल की फिल्म ने छह दिन में शाम पांच बजे तक 5.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस तरह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है.
Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 6: जानें दोपहर चार बजे तक सनी देओल की फिल्म ने कमाए कितने करोड़
Border 2 Advance Booking Box Office Collection Day 6: बॉर्डर 2 की छठे दिन की एडवांस बुकिंग की ताजा रिपोर्ट आ गई है. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन दोपहर चार बजे तक लगभग 4.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म के छठे दिन के कलेक्शन के भी सॉलिड रहने की उम्मीद है.
Border 2 Box Office Collection Day 6: सनी देओल की बॉर्डर 2 ने छठे दिन किया कितने करोड़ का कलेक्शन
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने पांच दिन में 216 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है लेकिन जानते हैं कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन कितने करोड़ कमाए हैं. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म छठे दिन भी अच्छा कलेक्शन कर सकती है. सैकनिल्क ने ताजा रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म अभी तक 2.33 करोड़ रुपये कमा चुकी है. बढ़ते दिन के साथ कलेक्शन में भी इजाफा होता जाएगा. हम आपको अपडेट करते रहेंगे.
Border 2 Varun Dhawan: वरुण धवन ने 14 साल के करियर में पहली बार उठाया जोखिम, वजह बनी बॉर्डर 2
वरुण धवनके 14 साल के फिल्मी करियर में अगर देखें तो वो ज्यादातर हल्के-फुल्के किरदारों में नजर आए हैं. लेकिन बॉर्डर 2 में उन्होंने खुद को लेकर लोगों की सोच को बदल डाला है. वह बॉर्डर में सनी देओल के साथ नजर आए और छा गए. उनकी बॉर्डर 2 फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 216 करोड़ रुपये कलेक्शन कर चुकी है. इस फिल्म में उन्होंने होशियार सिंह दईया का किरदार निभाया है जो असल जिंदगी से प्रेरित है.
Border 2 Worldwide Box Office Collection day 5: भारत ही नहीं दुनियाभर में सनी देओल की दहाड़, कमा डाले इतने 100 करोड
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 ने पांचवें दिन भारत में 216.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म ने पांचवें दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है? सैकनिल्क के मुताबिक बॉर्डर 2 ने पांच दिन में दुनियाभर में 277 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इस तरह फिल्म तेजी के साथ 300 करोड़ की ओर बढ़ रही है.
Border 2 Box Office Collection Day 5: सनी देओल की बॉर्डर 2 पांचवें दिन 200 करोड़ के पार
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आ गया है. फिल्म का पांचवें दिन का कलेक्शन काफी शानदार रहा है. सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की मूवी ने पांचवें दिन 23.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस तरह फिल्म पांच दिन में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है. बॉर्डर 2 ने 216.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म के कलेक्शन को लेकर यह जानकारी बॉर्डर 2 के मेकर्स टी-सीरीज ने एक्स पर दी है.
Sunny Deol Starrer Border 2 Box Office Collection: सनी देओल ने एक्स पर लिखा, 'दिल में विश्वास, युद्ध के मैदान में साहस'
सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट शेयर की है और लिखा है, 'दिल में विश्वास, युद्ध के मैदान में साहस.' 23 जनवरी को सनी पाजी की बॉर्डर 2 रिलीज हुई थी. रिलीज के समय किसी को उम्मीद नहीं थी कि फिल्म को इस तरह का बम्पर सपोर्ट मिलेगा.
Faith in the heart. Courage on the battlefield 🇮🇳
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) January 28, 2026
Book your tickets now!
🔗- https://t.co/Xns6fPg5Th#Border2 in cinemas worldwide. pic.twitter.com/ZtIB7p6Lek
Border 2 Box Office Collection Day 5: बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन छापे कितने करोड़
बॉर्डर 2 के पांचवें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर सॉलिड नंबर आने की उम्मीद जताई जा रही है. कोई मोई के मुताबिक, फिल्म पांचवें दिन 15-17 करोड़ रुपये कमा सकती है. जिससे फिल्म का कलेक्शन 208 करोड़ रुपये पहुंच जाएगा.
Taran Adarsh on Border 3: बॉर्डर 2 की कामयाबी के बीच ब्रेकिंग न्यूज, बॉर्डर 3 की तैयारियां शुरू!
बॉर्डर 2 की कामयाबी के बीच बॉर्डर 3 को लेकर फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है और लिखा है, 'ब्रेकिंग न्यूज...भूषण कुमार और निधि दत्ता 'बॉर्डर 3' के लिए साथ आ रहे हैं...बॉर्डर 2 की जबरदस्त सफलता के बाद, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग वीकेंड दर्ज किया, भूषण कुमार (टी-सीरीज) और निधि दत्ता (जेपी फिल्म्स) इस प्रतिष्ठित फ्रेंचाइजी को बॉर्डर 3 के साथ आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं. बॉर्डर की तीसरी किस्त के बारे में और अधिक जानकारी जल्द ही सामने आएगी.'
#BreakingNews... BHUSHAN KUMAR - NIDHI DUTTA JOIN FORCES FOR 'BORDER 3'... After the phenomenal success of #Border2, which has registered an exceptional opening weekend at the boxoffice, #BhushanKumar [#TSeries] and #NidhiDutta [#JPFilms] are set to carry the iconic franchise… pic.twitter.com/cwG3G3kzLu
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 27, 2026
'बॉर्डर 2' का चार दिन का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म के मेकर्स टी-सीरीज ने रिलीज कर दिया है. आइए एक नजर डालते हैं बॉर्डर 2 के चार दिन के नेट कलेक्शन पर:
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 (शुक्रवार): 32.10 करोड़ रुपये NBOC
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 (शनिवार): 40.59 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3 (रविवार): 57.20 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 (सोमवार, रिपब्लिक डे): 63.59 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन टोटल: 193.48 करोड़ रुपये
Border 2 Day 6 Box Office Collection (28 January Update): बुधवार को भी सॉलिड रिएक्शन कर सकती है सनी देओल की बॉर्डर 2
सनी देओल की बॉर्डर 2 बुधवार यानी 28 जनवरी को लगभग 15-20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. ये फिल्म को लेकर शुरुआती आंकड़ा है. बॉर्डर 2 को सिंगल स्क्रीन्स और टियर 2 और टियर 3 शहरों में भी कमाल का रिएक्शन मिल रहा है.