Ajit Pawar's Funeral LIVE Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. पुणे जिले के बारामती में विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. अअजित पवार (66) का अंतिम संस्कार विद्या प्रतिष्ठान के खेल मैदान में करीब 12 बजकर 10 मिनट पर किया गया. इससे पहले लगभग 6 किलोमीटर लंबी अंतिम यात्रा सुबह नौ बजे शुरू हुई. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर उनके गांव काटेवाडी से अंतिम संस्कार के लिए बारामती लाया गया. केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.
ये भी पढ़ें-पहले हवा में बिगड़ा संतुलन, फिर बना आग का गोला... अजित पवार के प्लेन क्रैश का ये वीडियो हैरान कर देगा
ये भी पढ़ें- LIVE : मौत पर राजनीति करना सही नहीं- अजित पवार के प्लेन क्रैश पर ममता बनर्जी को सीएम फडणवीस का जवाब
Ajit Pawar Plane Crash Updates: Ajit Pawar's Funeral LIVE Updates:
पूरे राजकीय सम्मान के साथ अजित पवार का अंतिम संस्कार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन पुणे से लगभग 100 किलोमीटर दूर बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में 66 वर्षीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी इस दौरान उपस्थित थे, साथ ही अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा, जो राज्यसभा सदस्य हैं और उनके बेटे पार्थ एवं जय भी मौजूद थे. बारामती से लोकसभा सदस्य एवं अजित पवार की चचेरी बहन सुप्रिया सुले और राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल भी उपस्थित थे.
Ajit Pawar Last Rites: अजित पवार को बेटे पार्थ और जय ने दी मुखाग्नि
पिता अजित पवार को अंतिम विदाई देने के बाद बेटे पार्थ और जय वहां उपस्थित लोगों के सामने हाथ जोड़कर खड़े हो गए. इस दुख की घड़ी में पूरा महाराष्ट्र पवार परिवार के साथ खड़ा है. अजित पवार के अंतिम संस्कार में हजारों लोग मौजूद रहे. अमित शाह से लेकर नितिन गड़करी तक कई दिग्गज नेता भी अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे.
#WATCH | Baramati | Parth and Jay, sons of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, acknowledge the NCP supporters and party workers attending the last rites of their father & NCP chief pic.twitter.com/5V14V4j6gt
— ANI (@ANI) January 29, 2026
पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार
अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. बेटे पार्थ ने अजित पवार के शव को मुखाग्नि दी. केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.
बारामती में अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बड़े नेता
बारामती में अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए कई बड़े नेता पहुंचे. आखिरी झलक पाने के लिए VVIPs का तांता लगा हुआ है. सीनियर नेताओं की लिस्ट में अमित शाह, एकनाथ शिंदे, नितिन गडकरी, राज ठाकरे, नितिन नवीन और प्रमोद सावंत सही कई नेताओं की मौजूदगी देखी गई.
Ajit Pawar Funeral LIVE: अंतिम संस्कार की क्रिया जारी
अजित पवार का पार्थिव शरीर विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया है और अंतिम संस्कार की रस्में शुरू हो गई हैं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज में लपेटकर उनके गांव काटेवाडी से अंतिम संस्कार के लिए बारामती लाया गया.
अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अमित शाह पहुंचे
गृहमंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंच गए हैं. यहां पहुंचकर अमित शाह ने पवार परिवार के मुखिया शरद पवार को सांत्वना दी.
#WATCH | Baramati | Union Home Minister Amit Shah and BJP National President Nitin Nabin, along with Maharashtra CM Devendra Fadnavis and Deputy CM Eknath Shinde, arrive at Vidya Pratishthan ground to attend the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar pic.twitter.com/Fh04FEDwnJ
— ANI (@ANI) January 29, 2026
Ajit Pawar Funeral LIVE: विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंचा अजित पवार के पार्थिव शरीर
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान लाया गया है.
#WATCH | Baramati | Mortal remains of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, wrapped in Tricolour, brought to Vidya Pratishthan ground for the last rites pic.twitter.com/eI7t8vyKlW
— ANI (@ANI) January 29, 2026
Ajit Pawar Funeral LIVE: सुनेत्रा पवार को लेकर सुप्रिया सुले पहुंचीं
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार की रस्में जल्द ही शुरू होने वाली हैं. एनसीपी-एससीपी नेता सुप्रिया सुले ने सुनेत्रा पवार को सांत्वना दी.
#WATCH | Baramati | NCP-SCP leader Supriya Sule consoles Sunetra Pawar, as the last rites of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar will begin shortly pic.twitter.com/zmYqgqirRT
— ANI (@ANI) January 29, 2026
कुछ देर में विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड पहुंचेगा अजित पवार का पार्थिव शरीर
अजित पवार का पार्थिव शरीर कुछ देर में विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड पहुंचेगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. विद्या प्रतिष्ठान मैदान में शरद पवार समेत अन्य कई बड़े नेता पहुंच गए हैं.

अजित पवार के अंतिम संस्कार को दिखाने के लिए LED स्क्रीन की व्यवस्था
बारामती शहर के प्रमुख चौकों पर अजित पवार के अंतिम संस्कार के दृश्यों को दिखाने के लिए LED स्क्रीन की व्यवस्था की गई है. पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी चौक पर इसी तरह की स्क्रीन लगाई गई है, जहां नागरिक अजित पवार के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं. हालांकि, जो लोग मुख्य कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे इन स्क्रीन्स के माध्यम से अपने नेता को अंतिम विदाई दे रहे हैं.

Ajit Pawar Last Rites Updates: अजित पवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
बारामती के पैतृक गांव काटेवाड़ी में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिनकी बुधवार को बारामती में एक चार्टर प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी. अजित पवार की पत्नी, सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ और जय मौजूद हैं.
#WATCH काटेवाड़ी, बारामती | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिनकी कल बारामती में एक चार्टर प्लेन क्रैश में मौत हो गई थी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2026
अजीत पवार की पत्नी, सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ और जय मौजूद हैं। pic.twitter.com/lG6RX69Hdx
jit Pawar Funeral LIVE: अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान ले जाया जा रहा
#WATCH काटेवाड़ी, बारामती: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान ले जाया जा रहा है। pic.twitter.com/bS8Yc2UXJn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2026
शरद पवार अजित पवार के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे
NCP-SCP प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंच गए हैं.
#WATCH बारामती: NCP-SCP प्रमुख शरद पवार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंचे। pic.twitter.com/HzwPyJG63M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2026
अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए लंबी कतार में खड़े दिखे समर्थक
अजित पवार का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. इससे पहले अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव काटेवाडी बारामती में लोगों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. अपने नेता को आखिरी विदाई देने के लिए लोग लंबी कतारों में खड़े हैं.
अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े जनसैलाब का भावुक दृश्य
महाराष्ट्र के बारामती में अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े जनसैलाब को संभालने के लिए एक भावुक दृश्य देखने को मिला. जब भीड़ बेकाबू होने लगी और माहौल काफी तनावपूर्ण व भावुक हो गया, तब अजित पवार के भतीजे रोहित पवार खुद सामने आए. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और संयम बरतने की अपील की, ताकि अंतिम दर्शन की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके. राजनीतिक मतभेदों को किनारे रख, परिवार के सदस्य के रूप में रोहित पवार को भीड़ के बीच जाकर स्थिति संभालते देख वहां मौजूद लोग भी भावुक हो गए.

कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का विमान? 3 मिनट में पूरी कहानी!
अजित पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां, जुटने लगे कार्यकर्ता
#WATCH महाराष्ट्र: NCP प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में चल रही हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2026
उनका कल निधन हो गया था, जब वह जिस विमान में यात्रा कर रहे थे, वह बारामती में क्रैश हो गया, जिससे विमान में सवार सभी लोगों की… pic.twitter.com/lMxSO1aMpj
अजित दादा के अंतिम दर्शन
अजित पवार का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में होगा. उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव काटेवाड़ी लाया जाएगा. यहां उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा.
अजित पवार के समर्थक अपने नेता की अंतिम झलक पाने के लिए जुटे
एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के समर्थक अपने नेता की अंतिम झलक पाने के लिए अहिल्याबाई होलकर सरकारी मेडिकल कॉलेज के बाहर जमा होने लगे हैं. एनसीपी प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार को बारामती में विमान दुर्घटना में निधन हो गया, जिसमें विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई.
#WATCH | Baramati, Maharashtra | Supporters of NCP Chief and Maharashtra Dy CM Ajit Pawar start gathering outside Ahilyabai Holkar Government Medical College to catch a last glimpse of their leader.
— ANI (@ANI) January 29, 2026
NCP Chief and Maharashtra Dy CM Ajit Pawar passed away yesterday when the… pic.twitter.com/hGAZ6lJDj1
अजित पवार का पार्थिव शरीर सुबह 7 बजे काटेवाड़ी लाया जाएगा
अजित पवार का पार्थिव शरीर सुबह 7 बजे बारामती के काटेवाड़ी स्थित पवार फार्म में लाया जाएगा. यहां पार्थिव शरीर को दो घंटे के लिए रखा जाएगा. इसके बाद इसे अंतिम दर्शन के लिए बारामती के गादिमा सभागार ले जाया जाएगा. हालांकि काटेवाड़ी में आम जनता के लिए कोई व्यवस्था नहीं है, यहां पर अंतिम दर्शन केवल करीबी मित्रों और परिवार के सदस्यों के लिए ही हैं.
मैंने अजित दादा के नेतृत्व में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बोले
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर राज्य मंत्री उदय सामंत ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है. मैंने स्वयं अजित दादा के मार्गदर्शन में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था. अजित दादा ने ही मुझे एनसीपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. यह महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है, कल तक अजीत दादा कैबिनेट बैठक में थे. कल शाम करीब 7:15 बजे मैंने उनसे फोन पर बात भी की थी और किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसी दुखद घटना घटेगी.
हमारे विपक्ष में रहने के बाद भी हमारी सुनते थे अजित दादा: शिवसेना (यूबीटी) नेता
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शिवसेना (यूबीटी) नेता सुषमाताई अंधारे ने कहा कि अजीत दादा एक महान नेता थे. वे बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे. हमने अपने दादा को खो दिया है, वो दादा जो विपक्ष में रहते हुए भी हमारी बात सुनते थे.
#WATCH Baramati, Pune: On the demise of Maharashtra Deputy Chief Minister Ajit Pawar, Shiv Sena (UBT) leader Sushmatai Andhare says, "Ajit Dada was a towering leader... He was a very approachable person... We have lost our Dada, the Dada who listened to us even when he was in the… pic.twitter.com/l0PjjvdGu1
— ANI (@ANI) January 28, 2026
बारामती विमान हादसा: कैप्टन सुमित कपूर और शांभवी पाठक के शव परिजनों को सौंपे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की जान लेने वाले विमान हादसे में शहीद पायलटों कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शांभवी पाठक का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है. निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनके शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं. पोस्टमार्टम बारामती स्थित पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर सरकारी मेडिकल कॉलेज में किया गया.
विभिन्न दलों के नेताओं ने विमान दुर्घटना में अजित पवार की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि अजित पवार और चार अन्य लोगों को ले जा रहे विमान का दुर्घटनाग्रस्त होना एक हादसा था और इसे राजनीतिक रंग न दिया जाए.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार की असामयिक मृत्यु को अविश्वसनीय बताया और कहा कि उन्होंने एक अच्छा मित्र खो दिया है. फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि अजित पवार की मृत्यु से एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा_ उन्होंने कहा, ‘‘उनके साथ बेहद करीब से काम करने के बाद यह विश्वास कर पाना मुश्किल हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं रहे_’’
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अजित पवार के निधन को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि जिस विमान दुर्घटना में पवार की जान गई, उसकी जांच की जाएगी. शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत में पवार के योगदान की सराहना की, जिन्होंने विभिन्न मंत्रिमंडलों में उनके सहयोगी के रूप में कार्य किया और 2022 से 2024 तक शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री भी रहे. शिंदे ने कहा, ‘‘यह क्षति केवल पवार परिवार की नहीं बल्कि पूरे राज्य की है. ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपने बड़े भाई को खो दिया हो.’’
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार की असामयिक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया और इसे न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया. गडकरी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि इस हादसे में पवार की मृत्यु की खबर स्तब्ध करने वाली, दुर्भाग्यपूर्ण और हृदयविदारक है. गडकरी ने कहा कि महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध इस जननेता की असमय मृत्यु केवल राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है_
भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि अजित पवार जैसे व्यक्ति का निधन महाराष्ट्र और समाज के लिए एक बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा, 'यह बिल्कुल अप्रत्याशित था.'
शोक संवेदना व्यक्त करते समय कई नेता भावुक हो गए. राकांपा ने पवार के निधन को पार्टी और राज्य के लिए 'काला दिन' बताया.
राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे ने कहा, ‘‘अजित पवार का निधन हमारे परिवार के मुखिया को खोने जैसा है.’’
राकांपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अजित पवार के निधन से पार्टी ने अपना ‘‘मुख्य स्तंभ’’ खो दिया है. पटेल ने कहा कि अजित पवार और उन्होंने कई वर्षों तक साथ काम किया तथा उनके बीच राजनीति से परे एक गहरा रिश्ता था.
पूर्व केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा, ‘‘जब भी हम मिलते थे, अजित दादा हमेशा मेरा हालचाल पूछते थे और मुझे अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह देते थे. हमारा रिश्ता परिवार जैसा था. उनका निधन मेरे लिए एक अपूरणीय क्षति है.’’
राकांपा के वरिष्ठ नेता और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने अजित पवार को एक जीवंत, सदा मुस्कुराने वाला और उदार हृदय वाला व्यक्ति बताया, जिनका निधन राज्य के लिए एक बड़ा झटका है.
राकांपा नेता और पूर्व राज्य मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि अजित पवार उनके सबसे मजबूत सहयोगी थे और पवार ने कभी उन्हें अपने पिता की कमी महसूस नहीं होने दी.
राकांपा (शरदचंद्र पवार) के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र को पवार जैसी गतिशीलता, कार्य नैतिकता और जन-केंद्रित दृष्टिकोण वाला दूसरा नेता कभी नहीं मिलेगा.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने ‘एक्स’ पर कहा कि मेरे मित्र एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार अब हमारे बीच नहीं रहे. महाराष्ट्र की राजनीति ने एक काबिल नेता खो दिया है.
शिवसेना(उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया और कहा कि राकांपा प्रमुख ने भले ही राजनीति में अलग रास्ता चुन लिया था, लेकिन उन्होंने आपसी रिश्तों को कभी खराब नहीं होने दिया. उद्धव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पवार की मौत से उन्होंने एक दृढ़ नेता और उत्कृष्ट पूर्व कैबिनेट सहयोगी खो दिया है.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि अजित पवार की मृत्यु से राज्य ने एक ऐसे कुशल प्रशासक को खो दिया है, जो अपनी निर्णय लेने की क्षमता के लिए जाने जाते थे.
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने पवार के निधन पर शोक जताया. सपकाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि अजित पवार ने महाराष्ट्र की प्रगति और प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनकी मृत्यु राज्य के लिए बड़ी क्षति है.
मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने अजित पवार के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त किया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में दिग्गज नेता के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा.
घर पर रखें अपनी साजिश की थ्योरी: शायना एनसी का ममता बनर्जी को जवाब
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर शिवसेना नेता शायना एनसी ने कहा कि विपक्ष अपनी घटिया राजनीति में व्यस्त है. ममता बनर्जी और आम आदमी पार्टी को इस स्थिति को गंभीरता से लेना चाहिए और समझना चाहिए कि 66 वर्षीय नेता का छह बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है. हम उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं.. उन्होंने कहा कि विपक्ष से मेरा अनुरोध है कि वे अपनी साजिश की थ्योरी घर पर ही रखें. तकनीकी समस्या हो सकती है और हमें इस घटना से सबक लेना चाहिए ताकि अन्य नेता अपनी यात्रा को गंभीरता से लें.
#WATCH | Mumbai: On West Bengal CM Mamata Banerjee’s statement following Maharashtra Dy CM Ajit Pawar's demise, Shiv Sena leader Shaina NC says, "... The opposition is busy playing its cheap politics. Mamata Banerjee and the AAP should rise to the occassion and understand that a… pic.twitter.com/mVj93RHKBJ
— ANI (@ANI) January 28, 2026
यह महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति: अजित पवार के निधन पर भूपेश बघेल
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा कि यह निस्संदेह महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है. यह एक दुखद घटना है. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और उनके परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं.
#WATCH | Durg, Chhattisgarh | On the demise of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, Congress leader Bhupesh Baghel says, "This is undoubtedly an irreparable loss for Maharashtra politics. It is a tragic incident. I pray to God for the peace of his soul and that God gives his family… pic.twitter.com/TqVp4Ex6pL
— ANI (@ANI) January 28, 2026
अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में 3 दिन का राजकीय शोक
अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस बुधवार को बारामती पहुंचे थे. उन्होंने बुधवार को स्कूलों की छुट्टी और 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की.
अजित पवार का प्लेन क्रैश एक हादसा, इसमें राजनीति न लाएं- शरद पवार
बारामती प्लेन क्रैश में अजित पवार के निधन पर शरद पवार बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक हादसा है. कृपया इसमें राजनीति न लाएं. उन्होंने इसमें किसी तरह की साजिश से इनकार किया.
अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे अमित शाह और नितिन नबीन
देश के गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुवार को बारामती जाएंगे और अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे.
12वां बजट पेश करने की तैयारी में थे अजित पवार
अजित पवार महाराष्ट्र के इतिहास में सबसे अनुभवी वित्त मंत्रियों में से एक थे. वे जल्द ही अपना 12वां बजट पेश करने की तैयारी में थे. अगर वे ऐसा करते, तो वे महाराष्ट्र के पूर्व वित्त मंत्री शेषराव वानखेड़े के सर्वाधिक बजट पेश करने के रिकॉर्ड के बेहद करीब आ जाते.
किसी की मौत पर राजनीति करना सही नहीं- फडणवीस
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार के प्लेन क्रैश पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को जवाब देते हुए कहा कि किसी की मौत पर राजनीति करना सही नहीं है.
आज महाराष्ट्र को बहुत बड़ी हानि हुई है-राज्य मंत्री उदय सामंत
अजित पवार के निधन पर राज्य मंत्री उदय सामंत ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है.मैंने खुद अजित दादा के मार्गदर्शन में अपनी राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी. उन्होंने ही मुझे NCP का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था. आज महाराष्ट्र को बहुत बड़ी हानि हुई है.कल शाम करीब 7:15 बजे मैंने उनसे फोन पर बात भी की थी और कोई सोच भी नहीं सकता था कि ऐसी दुखद घटना घटेगी."
#WATCH बारामती, पुणे: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर राज्य मंत्री उदय सामंत ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है...मैंने खुद अजीत दादा के मार्गदर्शन में अपनी राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी। अजीत दादा ने ही मुझे NCP का प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। आज महाराष्ट्र को बहुत बड़ी… pic.twitter.com/37mj0RdDjP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
अजित पवार का जाना महाराष्ट्र का बहुत बड़ा नुकसान-चंद्रशेखर बावनकुले
अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "वे हमारे परिवार के बहुत करीब थे, जिनके हम 22 सालों से सुख-दुख में साथ हैं.यह महाराष्ट्र का बहुत बड़ा नुकसान है. यह घटना दुखद है. महाराष्ट्र और भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है."
#WATCH पुणे: अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "वे हमारे परिवार के बहुत करीब थे, जिनके हम 22 सालों से सुख-दुख में साथ हैं...यह महाराष्ट्र का बहुत बड़ा नुकसान है। यह घटना दुखद है। महाराष्ट्र और भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2026
अजित पवार… pic.twitter.com/bcThFlscHe
विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में रखा गया अजित दादा का पार्थिव शरीर
NCP नेता किरण गुजर ने कहा कि दादा का पार्थिव शरीर देर रात तक विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में नागरिकों के दर्शन के लिए रखा जाएगा. कल सुबह 9 बजे, गदिमा सभागार से अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो मुख्य मैदान तक पहुंचेगी.
बारामती में गुरुवार सुबह 11 बजे होगा अजित पवार का अंतिम संस्कार
अजित पवार का अंतिम संस्कार उनके पैतक गांव बारामती में गुरुवार सुबह 11 बजे होगा. सुबह 9 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी.
अजित पवार को श्रद्धांजलि दे रहे लोग
बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. जहां लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. 
विद्या प्रतिष्ठान मैदान में NCP के नेता-कार्यकर्ताओं की भारी भीड़
बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में गुरुवार को अजित पवार का अंतिम संस्कार होगा. इस मैदान में अभी से हजारों लोगों की भीड़ मौजूद है. पवार परिवार के कई नेताओं के साथ-साथ स्थानीय लोग और NCP के नेता-कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ बारामती पहुंच चुकी हैं.
प्लेन क्रैश में हुआ अजित पवार का निधन
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार को बारामती हवाई अड्डे के पास एक ‘टेबलटॉप रनवे’ से महज 200 मीटर की दूरी पर एक विमान के दुर्घनटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत हो गई.