- नीलामी प्रक्रिया में इन तीन तेज गेंदबाजों पर रहेगी सबकी नजर
- रबाडा, बोल्ट और कमिंस का आईपीएल करियर शानदार
- कमिंस बल्ले से भी योगदान देने में सक्षम
देश में इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (Indian Premier League 2022) की तैयारियां जोरों पर हैं. आईपीएल के 15वें सीजन के लिए आगामी माह फरवरी में 12 एवं 13 तारीख को नीलामी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इस दौरान सभी टीमें अपने बेड़े को मजबूत करने के लिए कई स्टार खिलाड़ियों को अपने पाले में रखने के लिए कड़ी जोर आजमाइश करेंगी. ऐसे में बात करें आईपीएल 2022 (IPL 2022) की नीलामी प्रक्रिया में इस बार किन तीन तेज गेंदबाजों पर जमकर पैसों की बारिश हो सकती है तो उनके नाम इस प्रकार हैं-
कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada):
अफ्रीकी क्रिकेट टीम के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा जब से आईपीएल में शिरकत का रहे हैं तब से उनका इस लीग में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. हालांकि वह बीते साल अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुछ खास कारनामा नहीं दिखा पाए, लेकिन अफ्रीकी गेंदबाज के प्रतिभा से पूरी दुनिया अच्छी तरह वाकिफ है. ऐसे में वह जब इस बार नीलामी प्रक्रिया के तहत मैदान में उतरेंगे तो सभी टीमों की नजर उनपर टिकी रहेगी.
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
IND vs WI: अहमदाबाद के लिए रवाना हुए धवन और चहल, रील पार्टनर के लिए 'गब्बर' ने कहा...
बात करें रबाडा के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 2017 से 50 मैच खेलते हुए 50 पारियों में 20.5 की एवरेज से 76 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने चार बार चार विकेट लेने का भी कारनामा किया है. आईपीएल में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 21 रन खर्च कर चार विकेट है.
ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult):
कीवी 32 वर्षीय स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का जलवा आईपीएल में अबतक जमकर देखा गया है. बोल्ट ने मुंबई की टीम के लिए कई मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उसे जीत के दहलीज तक पहुंचाया है. बोल्ट नई गेंद के साथ-साथ डेथ ओवरों में भी अपनी उम्दा गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को रोकने में माहिर हैं. ऐसे में जब बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी तो सभी टीमों की नजर उनपर गड़ी रहेगी.
ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल में 2015 से अबतक 62 मैच खेलते हुए 62 पारियों में 26.1 की एवरेज से 76 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में उनके नाम एक बार चार विकेट लेने का भी कारनामा है. कीवी दिग्गज का आईपीएल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 18 रन खर्च चार विकेट है.
पैट कमिंस (Pat Cummins):
मौजूदा समय में दुनिया के महान तेज गेंदबाजों में एक ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट प्रारूप के कप्तान पैट कमिंस के लिए इस बार सभी टीमों में जमकर होड़ लगेगी. दरअसल ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने आईपीएल में गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं. निचले क्रम में वो अपनी टीम को आक्रामक बल्लेबाजी से काफी मजबूती प्रदान करते हैं.
WI vs ENG: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को धोया, कैरेबियाई टीम के नाम हुई T20I श्रृंखला
बात करें उनके आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने देश की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अबतक 37 मैच खेलते हुए 37 पारियों में 30.1 की एवरेज से 38 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान 37 मुकाबलों की 26 पारियों में 19.8 की एवरेज से 316 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतकीय पारियां भी निकली हैं.
क्या क्रिकेट में कोच का काम नहीं? क्या सचमुच काम बिगाड़ रहे हैं कोच?
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं