जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में घरेलू विवाद का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर अपनी सौतेली मां को कथित तौर पर जिंदा जलाने का आरोप लगा है. घटना में गंभीर रूप से झुलसी 40 वर्षीय महिला को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) जम्मू रेफर किया गया था. करीब 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसे पुलिस जांच के अहम साक्ष्य के रूप में देख रही है.
घर के अंदर वारदात को दिया अंजाम
NDTV को प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान उधमपुर की हाउसिंग कॉलोनी निवासी सुषमा देवी, पत्नी केशव वर्मा के रूप में हुई है. आरोप है कि बुधवार शाम उनके सौतेले बेटे मोक्ष वर्मा ने घर के अंदर उन पर डीजल डालकर आग लगा दी. आग लगते ही महिला बुरी तरह झुलस गई और घर से बाहर निकलकर मदद की गुहार लगाने लगी. आसपास के लोगों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

मृतक महिला सुषमा देवी
Photo Credit: NDTV
वीडियो बना जांच का अहम सबूत
घटना के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं. वीडियो में महिला आग की लपटों से घिरी हुई दिखाई दे रही है और बचाव के लिए बाहर की ओर भागती नजर आ रही है. इसी दौरान आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़ते हुए दिखाई देते हैं. पुलिस के अनुसार यह वीडियो पूरे घटनाक्रम को समझने और साक्ष्य जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है. जांच कर रही टीम वीडियो फुटेज की बारीकी से पड़ताल कर रही है.

जलने के बाद इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाते हुए
Photo Credit: NDTV
70 प्रतिशत हिस्सा झुलसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
घटना के बाद परिजन सुषमा देवी को तत्काल जिला अस्पताल उधमपुर लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज जम्मू रेफर कर दिया. अस्पताल सूत्रों के अनुसार शरीर का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा झुलस जाने के कारण उनकी स्थिति बेहद गंभीर थी. देर रात उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
आरोपी हिरासत में, विवाद की वजह तलाश रही पुलिस
उधमपुर पुलिस ने आरोपी मोक्ष वर्मा को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच अधिकारी उससे पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि हमले की वजह, पारिवारिक परिस्थितियों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. साथ ही सामने आए वीडियो और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है.
यह भी पढ़ें : पत्नी गई मायके तो शख्स ने अपने ढाई साल के बेटे पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं