IPL 2021: बायें हाथ के यॉर्कर विशेषज्ञ टी नटराजन (T natarajan) ने कहा कि पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2029) के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने उन्हें धीमे बाउंसर और कटर डालने की सलाह दी थी जिससे उन्हें अपने कौशल को निखारने में मदद मिली. 30 साल के नटराजन ने पिछले आईपीएल में तेज गेंदबाजों के बीच सर्वाधिक 71 यॉर्कर फेंकी और वह धोनी और एबी डिविलियर्स जैसे बड़े नामों को आउट करने में सफल रहे. ‘ESPN' ने नटराजन के हवाले से कहा, ‘‘धोनी जैसे खिलाड़ी से बात करना ही अपने आप में बड़ी बात है. उन्होंने मेरे से फिटनेस के बारे में बात की और मुझे प्रोत्साहित किया, कहा कि अनुभव के साथ मैं बेहतर होता जाऊंगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा कि धीमी बाउंसर्स, कटर्स और इस तरह की विविधता का इस्तेमाल करो. यह मेरे लिए उपयोगी रहे. सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) के तेज गेंदबाज नटराजन ने धोनी को आउट किया था.इस तेज गेंदबाज को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम में रिजर्व खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया और बाद में मुख्य टीम में जगह दी गई। नटराजन आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान तीनों प्रारूपों में पदार्पण करने में सफल रहे.
धोनी के विकेट को याद करते हुए नटराजन ने कहा, ‘‘मैंने बल्ले के पास गेंद की और उन्होंने बड़ा छक्का जड़ दिया- 102 मीटर के आसपास। अगली गेंद पर मैंने उनका विकेट हासिल किया (और जश्न नहीं मनाया)- मैं सिर्फ पिछली गेंद के बारे में सोच रहा था. उन्होंने कहा, ‘‘ड्रेसिंग रूम में लौटने के बाद मैं खुश था. मैच खत्म होने के बाद मैंने उनके साथ बात भी की।'' आईपीएल के दौरान नटराज ने डिविलियर्स को भी आउट किया जो इस लुभावनी लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का प्रतिनिधित्व करते हैं.
इसी दिन नटराजन पिता भी बने. नटराजन ने कहा, ‘‘एक तरफ मेरे घर बेटी आई और दूसरी तरफ मुझे नॉकआउट मैच में महत्वपूर्ण विकेट मिला. मैं बेहद खुश था लेकिन मैंने अन्य को इस (बेटी के) बारे में नहीं बताया. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सोचा था कि मैं मैच जीतने के बाद सभी को इस बारे में बताऊंगा लेकिन मेरे कप्तान (डेविड) वार्नर ने इस बारे में बता दिया, मुझे लगता है कि मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान. नटराजन की सनराइजर्स की टीम आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करेगी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं