IPL 2021 के (IPL 2021) आगाज में सिर्फ 8 दिन का समय शेष है उससे पहले पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को बड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड के विस्फोटक डेविड मलान (Dawid Malan) ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है. पंजाब फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है. पंजाब किंग्स की ओर से कहा गया है कि मलान यूएई नहीं आ रहे है, वो अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं. इसके अलावा पंजाब किंग्स ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है. डेविल मलान के रिप्लेसमेंट के तौर पर पंजाब किंग्स ने एडेन मार्करम (Aiden Markram) को टीम में शामिल कर लिया है. आईपीएल 2021 के दूसरे दौर का आगाज 19 सितंबर से होने वाला है.
????????-???????????? vich tuhadda swaagat hai!
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) September 11, 2021
Welcoming our newest Aiden Markram who will replace Dawid Malan for the remainder of the season! #SaddaPunjab #IPL2021 #PunjabKings pic.twitter.com/OJMW3QEwW1
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrises Hyderabad) के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) भी व्यक्तिगत कारणों से आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) से हटने का फैसला किया है.
इससे पहले ओवल में चौथे टेस्ट के दौरान जांच में कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद मुख्य कोच रवि शास्त्री सहित भारत के सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्य पहले से ही पृथकवास में है. दुबई पहुंचने वाले सभी खिलाड़ियों को अब छह दिन तक पृथकवास होना होगा और बेयरस्टो तथा मलान के लीग से बाहर होने का यह एक कारण हो सकता है.
ये भी पढ़ें
* T20I में करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज, केशव महाराज ने रचा इतिहास, देखें पूरी लिस्ट
* ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद Neeraj Chopra का दूसरा सपना भी हुआ पूरा, खुद किया खुलासा
* T20 World Cup के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, जिस खिलाड़ी ने बनाया था चैंपियन, उसे नहीं मिली जगह
* India-England के बीच 5th टेस्ट मैच रद्द, जानें 10 खास बातें
बता दें कि इससे पहले चोटिल तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स मानसिक स्वास्थय के चलते ही आईपीएल से अपना नाम वापस ले चुके हैं. लेकिन भी भी इंग्लैंड के 10 खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा हैं जिन्हें टूर्नामेंट के लिए यूएई पहुंचना है.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं