India-England 5th Test Cancelled 10 Points: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट मैच को कोरोना के संकट के कारण रद्द कर दिया गया है. अब एक मात्र टेस्ट मैच किसी समय खेला जाएगा. इसको लेकर बीसीसीआई (BCCI) और ईसीबी (ECB) नए कार्यक्रम की घोषणा करेगी. वैसे, कयास लग रहे हैं कि भारतीय टीम अगले साल जब इंग्लैंड दौरे पर आएगी तो एक टेस्ट मैच इंग्लैंड के साथ खेलेगी. इसकी ऑफिशियल घोषणा हालांकि बीसीसीआई ने अभी नहीं की है. बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के स्पोर्टिंग स्टाफ के पॉजिटिव होने के बाद बीसीसीआई को टेस्ट मैच रद्द करने का फैसला किया. टेस्ट सीरीज में भारत इंग्लैंड से 2-1 से आगे रही थी. टेस्ट मैच के रद्द होने से फैन्स काफी निराश हो गए हैं. खासकर अब क्रिकेट फैन्स एंडरसन और कोहली के बीच की स्पर्धा को नहीं देख पाएंगे. ऐसे में यहां उन 10 घटनाओं के बारे में जानते हैं जो टेस्ट मैच के रद्द होने से पहले हुई थी.
क्यों 'FORFEIT' की घोषणा पर अड़ा था इंग्लैंड, कैसे काम आया BCCI का रुतबा
# विराट कोहली के साथ रवि शास्त्री चौथे टेस्ट से पहले लंदन के ताज होटल में भारतीय कोच के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए.
# रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण, फील्डिंग कोच आर श्रीधर और फिजियो नितिन पटेल को 4 सितंबर को शास्त्री के लेटरल फ्लो टेस्ट (एंटीजन टेस्ट) के पॉजिटिव आने के बाद क्वारंटीन किया गया. सभी चार सदस्य चौथे टेस्ट के आखिरी दो दिन तक टीम के साथ स्टेडियम नहीं आए.
#.5 सितंबर को यह घोषणा हुई कि रवि शास्त्री का आरटी-पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है.
#. भारत ने 6 सितंबर को इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में 157 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली.
#.पांचवें और अंतिम टेस्ट की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम के एक और स्टाफ कोविड टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया.
ये भी पढ़ें
* भारत vs इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट हुआ रद्द तो ट्विटर पर हुई Memes की बरसात, बने मजेदार jokes
* पांचवां टेस्ट मैच रद्द, COVID केसों की वजह से भारत नहीं उतार पाया टीम : ECB
* मुस्तफिजुर रहमान ने अपनी ही गेंद पर लपका हैरत भरा कैच, देखकर बल्लेबाज के उड़ गए होश- Video
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#. कुछ मिनट बाद ईसीबी ने एक नया बयान जारी किया, जिसमें उस वाले बयान को हटा दिया जिसमें कहा गया था कि भारत ने 'बिना मैच खेले' (Forfeit the match) ही हार मान ली है.
# 5वां टेस्ट रद्द, बिना 'खेले मैच गंवाने' का सवाल ही नहीं: BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ANI को बताया
# बीसीसीआई ने एक मीडिया एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि भारतीय टीम के दल में कोविड के प्रकोप ने मैनचेस्टर टेस्ट को रद्द करने के फैसले को मजबूर किया.
# बयान में, बीसीसीआई ने कहा कि रद्द किए गए मैच को इंग्लैंड बोर्ड के साथ पुनर्निर्धारित (reschedule) करने की पेशकश की है और इसके लिए "एक विंडो खोजने की दिशा में" इंग्लिश बोर्ड के साथ काम करेगी.
VIDEO: ICC T20 World Cup : महेंद्र सिंह धोनी होंगे टीम इंडिया के मेंटॉर, BCCI ने किया ऐलान .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं