India Predicted Playing XI: विराट कोहली (Virat Kohli) निजी कारणों के चलते पहले दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं. अब सवाल उठता है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट (IND vs ENG 1st Test) में भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing 11) क्या होगी. कोहली (Kohli) की जगह किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा .बता दें कि विराट के रिप्लेसमेंट के तौर पर रजत पाटीदार का नाम सामने आ रहा है. लेकिन उनके टीम में आने के बाद भी कोहली की जगह प्लेइंग इलेवन में उनको जगह मिलना मुश्किल है. यह समझा जा सकता है कि पहले दो टेस्ट के लिए चुने गए खिलाड़ियों में से ही किसी को कोहली की जगह पहले टेस्ट में मौका मिल सकता है. वहीं, टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने भी सीधे तौर पर कह दिया है कि केएल राहुल (KL Rahul) बतौर बल्लेबाज टेस्ट में उतरेंगे. यानी केएल राहुल विकेटकीपिंग टेस्ट में नहीं करेंगे.
यह भी पढ़ें: '6,6, 6, 6, 6, 6,6, 6, 6, 6, 6, 6' ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का T20 में आया भूचाल, 57 गेंद 140 रन ठोक मचाई खलबली
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केएल राहुल बतौर बल्लेबाज खेलेंगे
कोच राहुल (Rahul Dravid) ने सीधे तौर पर कहा कि, "केएल राहुल सीरीज में विकेटकीपर के तौर पर नहीं खेलेंगे. मुझे लगता है कि हम चयन से ही इसके बारे में काफी स्पष्ट थे. हमने दो अन्य विकेटकीपर को चुना था जो यह भूमिका निभाएंगे." बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए केएस भरत और ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर चुना गया है. इसका मतलब यह है कि पहले टेस्ट में विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल और केएस भरत में से किसी एक को चुना जा सकता है. वैसे, केएस भरत के पास टेस्ट मैच खेलना का अनुभव है और हाल ही में भारत ए के लिए खेलते हुए भरत ने शतक भी इंडिया लायंस के खिलाफ लगाया है. ऐसे में उम्मीद है कि पहले टेस्ट में विकेटकीपर की भूमिका में केएस भरत ही होंगे.
यह भी पढ़ें: "ICC ने किया T20I 'टीम ऑफ द ईयर' 2023 का ऐलान, इन खिलाड़ियों को दी जगह, तो इस दिग्गज को बनाया कप्तान
कोहली की जगह श्रेयस अय्यर
वहीं, अब सवाल है कि कोहली की जगह कौन लेगा तो अब यह स्पष्ट होता नजर आ रहा है कि पहले टेस्ट में भारतीय इलेवन में विराट कोहली की जगह श्रेयस अय्यर खेलते हुए नजर आ सकते हैं. केएल राहुल भी इलेवन का हिस्सा होंगे.
पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित XI (India Predicted Playing 11 vs England 1st Test)
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत/ ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह
पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली (पहले दो टेस्ट से बाहर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर/बल्लेबाज), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार और आवेश खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं