विज्ञापन

सपा का तंज- दो सीट वालों को जो मिल रहा है, चुपचाप ले लें, भड़की कांग्रेस करने लगी मायावती की तारीफ

एसपी सिंह पटेल एकदम फायर मोड में दिखे हैं. उन्होंने कहा कि  कांग्रेस की स्थिति ये है कि अकेले चुनाव लड़ लें तो एक सीट ना जीत पायें. उन्होंने कहा कि दो विधायकों वाली पार्टी को जो मिल रहा है वो चुपचाप ले लेना चाहिए.

सपा का तंज- दो सीट वालों को जो मिल रहा है, चुपचाप ले लें, भड़की कांग्रेस करने लगी मायावती की तारीफ
  • सपा ने यूपी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर गठबंधन में विवाद और असंतोष की स्थिति पैदा की है
  • सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने कांग्रेस को दो सीटों वाली पार्टी बताते हुए उनकी बयानबाजी को साजिश करार दिया है
  • कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मायावती की तारीफ की और गठबंधन की संभावना से इनकार नहीं किया है
लखनऊ:

यूपी चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर मंथन के बीच ही सपा की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने पर बवाल मचा हुआ है. दोनों दलों से कुछ नेता फायर मोड में हैं तो वहीं कुछ लोग गठबंधन में पड़ी गांठ को खोलना चाहते हैं. इस बीच सपा के सांसद एसपी सिंह पटेल ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसा है और दो सीटों वाली पार्टी बता दिया है. इसके अलावा उन्होंने इमरान मसूद की बयानबाजी को भी कांग्रेस नेतृत्व की साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि इमरान मसूद से दबाव बनवाने के लिए कांग्रेस नेतृत्व बयानबाज़ी करवा रही है. वहीं सपा की ओर से कैंडिडेट तय करने पर भड़की कांग्रेस मायावती की तारीफ करने लगी है.

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने मायावती की तारीफ की है. इसके अलावा मायावती या फिर चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार भी नहीं किया है. इसके अलावा उन्होंने फिर से भरोसा जताया कि हमें 100 से ज्यादा सीटें मिल जाएंगी. गौतम ने कहा कि वार्ता के बीच में सीटों का ऐलान करना गैर-जिम्मेदाराना है. अखिलेश यादव के खुले खत पर गौतम ने कहा कि मैंने उसे पढ़ा नहीं है. हमें किसी की भी सलाह की जरूरत नहीं है. गौतम ने मसूद का भी बचाव किया और कहा कि वह सांसद हैं और उन्हें हक है कि नाराजगी जाहिर करें. 

सपा सांसद की नसीहत- बड़बोलेपन से नुकसान कांग्रेस का ही होगा

अमेठी और रायबरेली की सीटों पर भी राजेंद्र पाल गौतम ने बात की. उनका कहना था कि अभी तो वार्ता चल ही रही है. इन जिलों पर भी बात की जाएगी. उधर, एसपी सिंह पटेल एकदम फायर मोड में दिखे हैं. उन्होंने कहा कि  कांग्रेस की स्थिति ये है कि अकेले चुनाव लड़ लें तो एक सीट ना जीत पायें. उन्होंने कहा कि दो विधायकों वाली पार्टी को जो मिल रहा है वो चुपचाप ले लेना चाहिए, बड़बोलेपन से नुकसान उन्हीं का है. एसपी सिंह पटेल ने कहा कि गठबंधन में बहुत होगा तो दस पांच सीटें और दे दी जानी चाहिए, इससे ज़्यादा नहीं. 

'राहुल गांधी की बदौलत नहीं, अखिलेश की वजह से सांसद बना हूं'

एसपी सिंह पटेल पर इमरान मसूद के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं राहुल गांधी की बदौलत नहीं बल्कि अपने नेता अखिलेश यादव की वजह से सांसद बना हूं. कांग्रेस को पहले अपने आंकड़ों पर नज़र डालनी चाहिए, उसके बाद बयान देना चाहिए. वो धरातल पर कहीं हैं नहीं, उनका जनाधार नहीं बचा. ऐसे में अगर कांग्रेस गठबंधन बचाना चाहती है तो उसे चुपचाप दी गईं सीटें ले लेनी चाहिए.

अमेठी और रायबरेली में भी झटका देने की तैयारी में सपा

सीट बंटवारे की चर्चा में शामिल राजीव राय ने तो अमेठी और रायबरेली को लेकर भी कांग्रेस को झटका देने का संकेत दिया है. उनका कहना है कि हम सिटिंग विधायकों के टिकट नहीं काटेंगे. अमेठी और रायबरेली में भी ऐसा नहीं होगा. बता दें कि रायबरेली में तीन सीटों पर सपा के विधायक हैं. राय ने कहा कि हम अपने विधायकों का टिकट नहीं काट सकते, ऐसी अपेक्षा नहीं करनी चाहिए. अमेठी, रायबरेली में भी सिटिंग सीट नहीं छोड़ेंगे. राजीव राय ने कहा कि हमने अभी तक तो यही कहा है कि सिटिंग विधायकों के टिकट नहीं काटेंगे. आगे कांग्रेस हमारे नेतृत्व से बात करे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samajwadi Party, Samajwadi Party News Hindi, Samajwadi Party News In Hindi, Samajwadi Party News Update, Congress News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com