ICC Men's T20I Team of the Year for 2023: आईसीसी (ICC) ने 2023 टी20 टीम ऑफ द ईयर का ऐलान किया है जिसमें भारत के 4 खिलाड़ियों को जगह दी है. आईसीसी द्वारा चुनी गई इस टी-20 टीम में कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव को चुना गया है तो वहीं स्पिनर रवि बिश्नोई और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी जगह दी गई है. वही ओपनर के तौर पर यशस्वी जायसवाल अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं. आईसीसी ने साल 2023 की टी-20 की इस खास टीम में ओपनर के तौर पर भारत के जायसवाल और इंग्लैंड के फिल साल्ट को जगह दी है. वहीं, नंबर 3 पर आईसीसी की पसंद निकोलस पूरन बने हैं. सूर्यकुमार यादव कप्तान के तौर पर चुने गए हैं और नंबर 4 पर उन्हें जगह दी गई है.
India's white-ball dynamo headlines the ICC Men's T20I Team of the Year for 2023 🔥
— ICC (@ICC) January 22, 2024
Check out who made the final XI 👇https://t.co/QrQKGYbmu9
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, आईसीसी की इस खास टीम में न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन भी अपनी जगह बना पाने में सफल रहे हैं. ऑलराउंडर के तौर पर टीम में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को शामिल किया गया है. आईसीसी ने इस टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को जगह दी है जिन्होंने साल 2023 में टी-20 इंटरनेशनल में अपने परफॉर्मेंस से विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है.
यही कारण है कि युगांडा के अल्पेश रमजनी भी इस टीम में अपनी जगह अपने परफॉर्मेंस के बल पर बना पाने में सफल रहे हैं. आयरलैंड के मार्क अडायर भी इस टीम में शामिल हैं. स्पिनर के तौर पर भारत के बिश्नोई और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आईसीसी ने टीम ऑफ ईयर में चुना है.
आईसीसी टीम ऑफ द ईयर (T20I)
यशस्वी जायसवाल (भारत), फिल साल्ट (इंग्लैंड), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), सुर्यकुमार यादव (कप्तान, भारत), मार्क चैपमैन (न्यूजीलैंड), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), अल्पेश रमजनी (युगांडा), मार्क अडायर (आयरलैंड), रवि बिश्नोई (भारत), रिचर्ड नगारवा (जिम्बाब्वे), अर्शदीप सिंह (भारत)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं