India Predicted Playing XI: World Cup कोलकाता में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम (IND vs SA) मैदान पर होगी. भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई है. ऐसे में भारत के पास अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमाने का मौका होगा. हार्दिक पंड्या वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है. लेकिन ऐसी उम्मीद कम ही है कि कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में जगह मिले. दरअसल, यह मैच कोलकाता में होने वाला है. जहां कि पिच बल्लेबाजों और स्पिनर्स को मदद करती है. ऐसे में देखना होगा कि क्या भारतीय इलेवन में अश्विन को मौका मिलेगा. वैसे, टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने प्लेइंग इलेवन को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बताया था और कहा था कि मैच से पहले आपको इलेवन के बारे में पता चल जाएगा. (कोलकाता पिच रिपोर्ट)
दरअसल, हार्दिक (Hardik Pandya) के न होने से अब भारतीय टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है. भारत के पास दो स्पिनर्स हैं जो मैच में कमाल कर सकते हैं. जडेजा और कुलदीप यादव बेहतरीन स्पिनर हैं जो मैच के दौरान अपनी गेंदबाजी से मैच को पलट सकते हैं. दूसरी ओर हार्दिक के न होने से यकीनन एक गेंदबाजी विकल्प कम पड़ रहा है लेकिन सूर्यकुमार यादव के टीम में रहने से बल्लेबाजी को गहराई मिल रही है. ऐसे में कोलकाता में सूर्या को बाहर बैठाना मुश्किल है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अश्विन को मिला तो किसे होना पड़ेगा बाहर
यदि अश्विन को आज मौका देने के बारे में मैनेजमेंट और कप्तान सोचते हैं तो यकीनन मोहम्मद सिराज को बाहर बैठाना होगा. हालांकि इस समय भारतीय तेज गेंदबाज जबरदस्त फॉर्म में हैं. ऐसे में किसी भी तेज गेंदबाज को बाहर बैठाना यकीनन मुश्किल है. भारतीय कप्तान हो सकता है कि 3 तेज गेंदबाजों में से किसी एक को रेस्ट देने की सोचे लेकिन इस मैच के बाद भारत का अगला मैच 12 नवंबर को हैं. ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों को भरपूर रेस्ट भी इस मैच के बाद मिलने वाला है. तो ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आजके मैच में क्या भारतीय इलेवन में बदलाव होंगे. इसकी उम्मीद कम ही नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें: नाथन लियोन की भविष्यवाणी, इन दो टीमों के बीच होगा World Cup 2023 का फाइनल
भारतीय संभावित XI
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज/अश्विन, जसप्रीत बुमराह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं